Ashwagandha Powder For Eyesight In Hindi: कमजोर आंखों की समस्या से परेशान हैं और आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं. दरअसल आंखों की कमजोर रोशनी के कई कारण हो सकते हैं. जैसे खान-पान में कमी, घंटो लैपटॉप और मोबाइल में रहना. तो अगर आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इस एक चीज का ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं अश्वगंधा की. अश्वगंधा एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. अश्वगंधा में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार माने जाते हैं. अश्वगंधा को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. अगर आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे करें अश्वगंधा का इस्तेमाल.
अश्वगंधा में एंटी-ऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, विटामिन के, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, जिंक और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- चाय पत्ती में मिला लें ये एक चीज सफेद बाल जड़ से हो जाएंगे काले, डाई लगाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसे करें अश्वगंधा का सेवन- (How To Use Ashwagandha For Increasing Eyesight)
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप अश्वगंधा में आंवला और मुलेठी को मिलाकर पीस लें. आप चाहे तो इनके पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इस चूर्ण को सुबह खाली पेट पानी के साथ सेवन करें. इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ शरीर को कई अन्य लाभ मिल सकते हैं.
अश्वगंधा के अन्य फायदे- (Ashwagandha Health Benefits)
अश्वगंधा को आंखों के लिए तो अच्छा माना ही जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इससे पाचन संबंधी समस्या को भी दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं ये नींद न आने की समस्या को भी दूर करने में मददगार है. अश्वगंधा को डायबिटीज मरीजों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं