विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2025

चीज एक फायदे अनेक, अंजीर खाने के 4 बड़े फायदे

What Happens If I Eat Figs Daily: अंजीर खाने के क्या फायदे हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन. 

चीज एक फायदे अनेक, अंजीर खाने के 4 बड़े फायदे
सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या होता है?

What Happens If I Eat Figs Daily: अंजीर स्वाद के साथ ही साथ सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकता है.  यह दिखने में छोटा जरूर होता है, लेकिन इसके अंदर पोषक तत्वों का भंडार छिपा है. अंजीर का सेवन सूखे या ताजे रूप में किया जा सकता है. सुपरफूड की लिस्ट में शामिल ये फल शरीर की कई जरूरी ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम है. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं अंजीर खाने के क्या फायदे हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन.

भीगा हुआ अंजीर खाने से क्या होता है?

पाचन: अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसका सेवन कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखता है. रोजाना सुबह दो सूखे अंजीर पानी में भिगोकर खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: दिवाली की सफाई से हुई थकान दूर कर देंगे ये ड्रिंक्स, बनने में लगेंगे बस 5 मिनट

हड्डियां: अंजीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में कर सकते हैं. इसके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है.

हार्ट: अंजीर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है क्योंकि इसमें सॉल्युबल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं. इसका सेवन हार्ट के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

वजन: जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए अंजीर एक बेहतर विकल्प है. यह एक कम कैलोरी वाला फल है और इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soak Figs Benefits, Soaked Fig With Milk Benefits, Bheege Anjeer Khane Ke Fayde, How To Eat Figs, Anjeer Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com