Anjeer For Weight Gain In Hindi: दुबला-पतला शरीर देख लोग कई बार मजाक बनाने लगते हैं. कई बार जरूरत से ज्यादा दुबला शरीर देख लोग ये तक सोच लेते ही कि इसे कोई बीमारी तो नहीं. मगर शरीर का दुबला होना कोई बीमारी नहीं है. कई बार पोषण की कमी के चलते भी लोगों का वजन कम होता है. कुछ लोगों में ये जेनेटिक भी हो सकता है. अगर आप भी अपने वजन को बढ़ाने के लिए हेल्दी रास्ते तलाश रहे हैं, तो आप अंजीर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. अंजीर सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और मैंगनीज जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. वजन को बढ़ाने के लिए आप अंजीर को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं.
वजन को बढ़ाने के लिए कैसे खाएं अंजीर- (How To Eat Fig For Weight Gain)
दुबले-पतले शरीर में भर जाएगा मांस बस रोजाना करें इस हलवे का सेवन. अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप अंजीर के हलवे को शामिल कर सकते हैं. ये स्वाद और सेहत से भरपूर होता है. इसके सेवन से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- पेट की चर्बी को पसीने की तरह बहा देगी किचन में मौजूद ये छोटी सी चीज, जानें कैसे करें सेवन

कैसे बनाएं अंजीर का हलवा- (How To Make Anjeer Halwa)
इस डिश को बनाने के लिए आप एक कटोरी में कटे हुए अंजीर को 2-3 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोएं, जब तक कि वे नरम न हो जाएं. अब पानी निकाल दें और कटे हुए अंजीर को मिक्सर में डालें. उन्हें तब तक ब्लेंड करें जब तक कि वे एक चिकना पेस्ट न बन जाए. एक पैन लें और उसमें घी डालें. जब यह गर्म हो जाए, तो इसमें अंजीर का पेस्ट डालें और इसे 7-8 मिनट तक पकाएं, या जब तक यह पैन के किनारों से अलग न होने लगे. अब पके हुए अंजीर के पेस्ट में खोया डालें और मिलाएं. ध्यान रखें कि सारी सामग्री अच्छी तरह मिल गई हो और 5 मिनट तक पकाएं. अंजीर हलवे में अपने स्वाद के अनुसार चीनी डालें. आप चाहें तो गुड़ या ब्राउन शुगर भी डाल सकते हैं. इसे तब तक पकाते रहें जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए और एक समान बनावट न आ जाए. हलवे के ऊपर इलायची पाउडर, कटे हुए मेवे - बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट - और केसर के रेशे डालकर स्वाद बढ़ाएं. 2-3 मिनट तक अच्छी तरह मिलाए. हलवा गाढ़ा होने के बाद, इसे और मेवे से सजाए और सर्व करें.
महिलाओं के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का सबसे सही और प्रभावी तरीका क्या है? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं