Popular Foods of Amethi: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सबसे अधिक सीटों वाले स्टेट उत्तर प्रदेश की काफी चर्चा होती ही है. देश भर के लोग यहां आते हैं तो लोकल फूड्स का भी जमकर स्वाद लेते हैं. इनमें से कई सारी ऐसी डिश होती है जिन्हें लोग भूल नहीं पाते. दोबारा उनके स्वाद का लुत्फ लेने के लिए डिश की रेसिपी जानने की तलब भी काफी लोगों में होती है. खासकर, यूपी के अमेठी शहर की बात करें तो सियासत की तरह ही स्वाद में भी इसकी एक अलग ही अहमियत है. यहां के स्ट्रीट फूड आइटम्स भी बजट फ्रेंडली और स्वाद में कमाल के होते हैं. आइए, इनमें से कुछ फूड्स और उनके सीक्रेट रेसिपी के बारे में जानने की कोशिश करते हैं.
अमेठी के पॉपुलर फूड्स (Popular Foods of Amethi)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लिट्टी चोखा
सबसे ज्यादा पॉपुलर आइटम्स में लिट्टी चोखा का नाम सबसे पहले आता है. सत्तू भरे गेहूं के आटे के गोले को सेंक कर, तल कर या भून कर आलू, टमाटर और बैंगन के चोखे के साथ खाया जाता है.
आलू चाप
लिट्टी चोखा के बाद नंबर आता है आलू चाप का. आमतौर पर आलू की पकौड़ी की तरह दिखने वाले इस डिश को छोले और चटनी के साथ मिलाकर खाया जाता है. महज 20 रुपये प्लेट की कीमत में मिल जाने वाला आलू चाप काफी स्वादिष्ट होता है. लोग इसे फरही, भुने हुए दाने वगैरह कई चीजों में मिलाकर बड़े चाव से खाते हैं.
टमाटर चावल
हालांकि, अमेठी में घूमने वालों के लिए टमाटर चावल सबसे फेमस फूड आइटम है. कई दुकानों पर इसका टेस्ट लेने लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जाती है. उबले टमाटर को बेसन में कई मसाले समेत मिलाकर टमाटर चावल तैयार किया जाता है. हाफ प्लेट टमाटर चावल 15 रुपये और फुल प्लेट के लिए महज 20 रुपए देने होते हैं. कई बार दूसरे शहरों से भी लोग बस स्वाद लेने के लिए अमेठी पहुंच जाते हैं.
टिक्की चौक पर टिक्की की ढेर सारी वैरायटी
अमेठी में खाने के शौकीन लोगों के चलते एक चौक का ही नाम टिक्की चौक रख दिया गया है. यहां टिक्की की इतनी वैरायटी मिलती है कि लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि पहले किसका स्वाद लें. 20 रुपये से लेकर 60 रुपए तक की कीमत में पनीर टिक्की, आलू टिक्की, बैगन टिक्की, गोभी टिक्की वगैरह का स्वाद लेने के लिए लोग घंटे भर तक खड़े होकर इंतजार करने के लिए खुशी-खुशी राजी रहते हैं.
जब पेट भरने की बात हो तो यहां जाना मत भूलिएगा
स्वाद के साथ ही जब पेट भरने की बारी भी हो तो अमेठी में लोगों को वेज रोल, कबाब पराठा और बिरयानी की याद आती है. ये दोनों यूपी और खासकर अमेठी के सबसे ज्यादा फेमस फूड हैं. साथ ही यह पॉकेट फ्रेंडली भी है. शहर में 50 साल से भी ज्यादा पुरानी दुकान पर महज 50 रुपए खर्च कर आप फुल प्लेट कबाब पराठा और बिरयानी का स्वाद ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं