Popular Foods of Banaras: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं और इसके साथ ही ये स्पष्ट होता जा रहा कि इस बार किसकी सरकार बन रही है. इस बीच हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के कुछ पॉपुलर फूड्स के बारे में बता रहे हैं. बनारस जाएं तो इन सुपर टेस्टी और पारंपरिक फूड का मजा जरूर लें. देसी मसालों और देसी टच के साथ इन्हें तैयार किया जाता है और बनारस की गली-गली में ये मिल जाते हैं. आइए बनारस के इन पॉपुलर और ट्रेडिशनल फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं.
बनारस के पॉपुलर फूड्स (Popular Foods of Banaras)
मतगणना से पहले ही जीत का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाए 400 किलो लड्डू, किए मोदी भजन
बनारसी कचौड़ी सब्जी
कुरकुरी कचौड़ी दाल और मसालों (जिसे दाल की पिठी कहते हैं) की स्टफिंग से बनाई जाती है, वहीं टेस्टी और खुशबूदार सब्ज़ी उबले हुए आलू, काली मिर्च, लौंग, मिर्च और अन्य मसालों से बनाई जाती है. सुबह-सुबह इस शहर के दिन की शुरुआत इसी नाश्ते के साथ होती है. बनारस की यात्रा बनारसी कचौड़ी सब्ज़ी का स्वाद लिए बिना अधूरी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाटी चोखा
बाटी चोखा या लिट्टी चोखा बनारस का फेवरेट फूड है. चने के सत्तू में लहसुन, प्याज, नींबू, धनिया पत्ति, नमक, सरसों का तेल आदि मिलाकर इसे तैयार किया जाता है और फिर लिट्टी को आग पर सेंक कर तैयार किया जाता है. इसके साथ आलू और टमाटर का चोखा और धनिया की खट्टी चटनी सर्व की जाती है. बनारस जाने पर इसे बिल्कुल भी मिस न करें.
टमाटर चाट
बनारसी टमाटर चाट यहां का बेहद पॉपुलर फूड है. इसे उबले और मसले हुए आलू, टमाटर, हरी मिर्च, प्याज और धनिया पत्ती से बनाया जाता है. चाट में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, गरम मसाला और दूसरे मसाले डाले जाते हैं और स्थानीय स्वाद के लिए पलाश के पत्तों से बने बायोडिग्रेडेबल कटोरे में परोसा जाता है. चाट मसाला और कुरकुरे नमक पारे के साथ इसे सर्व किया जाता है. गोदौलिया रोड के काशी चाट भंडार की टमाटर चाट बेहद मशहूर है.
मलइयो
मलइयो, मुंह में घुल जाने वाली एक मीठी डिश है जो केवल सर्दियों में ही उपलब्ध होती है. यह दूध के झाग से बनता है और इसे बनाने की प्रक्रिया काफी खास है. मलइयो बनाने के लिए, दूध को लोहे की कड़ाही में उबाला जाता है और फिर रात में खुले आसमान के नीचे रख दिया जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि ओस की बूंदें झाग बनाने की प्रक्रिया शुरू करने में मदद करें. फिर दूध को इलायची पाउडर, केसर के रेशे और चीनी के साथ तब तक मथा जाता है जब तक कि पूरी चीज़ झाग में न बदल जाए. फिर इसे कटे हुए पिस्ते और बादाम से गार्निश किया जाता है और कुल्हड़ में परोसा जाता है.
लौंगलता
लौंगलता एक मीठा व्यंजन है. लौंगलता में मैदा या आटे से बनी एक कुरकुरी ऊपरी परत होती है, अंदर मावा या खोया, केसर के रेशे, कटे हुए मेवे, चीनी और इलायची पाउडर का मिश्रण भरा जाता है. मिठाई को घी में डीप फ्राई किया जाता है, चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है और गरमागरम परोसा जाता है. यह एक शाही मिठाई की तरह है जो वाराणसी का पारंपरिक और प्रसिद्ध स्वीट डिश है.
बनारसी पान
बनारसी पान को पान के पत्तों में सुपारी, सौंफ, लौंग पाउडर, इलायची, दालचीनी, मेन्थॉल, चूना या तंबाकू जैसी सामग्री भरकर बनाया जाता है. मीठा पान हल्का होता है और इसमें तंबाकू या चूना नहीं होता. इसे ज़्यादातर गुलकंद, सौंफ और कुछ नरम सुपारी से बनाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं