विज्ञापन

बिना मेहनत किए मिनटों में तरबूज के बीज निकल आएंगे बाहर, बस पता होना चाहिए जापानी जुगाड़!

Tarbuj Ka Beej Nikalne Ka Asan Tarika: अब आपको इसे खाने से पहले दो बार सोचना नहीं पड़ेगा और ऐसा इसलिए क्योंकि एक जापानी वेबसाइट ने तरबूज के बीज बाहर निकालने का हैक बताया है. यहां जानें क्या है वो आसान तरीका.

बिना मेहनत किए मिनटों में तरबूज के बीज निकल आएंगे बाहर, बस पता होना चाहिए जापानी जुगाड़!
How I deal with watermelon seeds

Tarbuj Ka Beej Nikalne Ka Asan Tarika: गर्मी का मौसम आते ही ठंडे-ठंडे तरबूज की याद अपने आप आ जाती है. यह ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वाद में मीठा होता है, बल्कि शरीर को भी ठंडक देता है, इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप दिनभर फ्रेश महसूस करते हैं. तरबूज को लोग अलग-अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं, किसी को काटकर खाना पसंद आता है, तो कोई जूस, सलाद या स्मूदी बनाकर इसका सेवन करते हैं, लेकिन एक चीज जो अक्सर इस मजे को थोड़ा कम कर देती है, वो हैं इसके बार-बार मुंह में आने वाले बीज. अब आपको इसे खाने से पहले दो बार सोचना नहीं पड़ेगा और ऐसा इसलिए क्योंकि एक जापानी वेबसाइट ने तरबूज के बीज बाहर निकालने का हैक बताया है. यहां जानें क्या है वो आसान तरीका.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

तरबूज में से बीज कैसे निकले?

  • सबसे पहले तरबूज को अच्छे से धो लें. 
  • अब इसके ऊपर और नीचे का थोड़ा हिस्सा काट दें, जिससे तरबूज आसानी से सीधा रखा जा सके.
  • एक तेज चाकू से तरबूज को लंबाई में दो बराबर हिस्सों में काटें. 
  • जैसे ही आप इसे खोलेंगे, आपको अंदर बीज एक खास लाइन नजर आएगी.
  • अब ध्यान से देखें कि बीज किस दिशा में हैं.
  • इसके बाद तरबूज को उसी दिशा के समानांतर स्लाइस करना शुरू करें. 
  • ऐसा करने से ज्यादातर बीज एक ही लाइन में रहेंगे और हर स्लाइस में बहुत कम बीज आएंगे.
  • जब सारे स्लाइस तैयार हो जाएं, तो अब इन्हें दूसरी दिशा में काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल लें.
  • इस तरीके से आपको क्यूब्स मिलेंगे, जिनमें बीज अलग से साफ दिखाई देंगे.
  • अब आप चम्मच या चाकू की मदद से उन बीजों को आसानी से एक ही जगह से निकाल सकते हैं.
  • इससे हर टुकड़े में अलग-अलग बीज निकालने की झंझट खत्म हो जाएगी

इसे भी पढ़ें: मैं बिना टूटे ज्वार की रोटी कैसे बनाऊं? ये रही आसान ट्रिक

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tarbuj Ke Beej Bahar Kaise Nikale, How To Take Watermelon Seeds, What Is The Best Way To Take Watermelon Seeds, Easiest Way To Remove Watermelon Seeds
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com