विज्ञापन

सिनेमाघरों में फ्लॉप अल्फा को OTT पर देखा जा रहा है जमकर,नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर वन

भारत में अल्फा नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. शिव रवैल के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक्शन थ्रिलर दो एलीट एजेंट्स की कहानी है, जो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बड़ी दुनिया के बीच एक हाई-स्टेक्स मिशन को अंजाम देने निकलते हैं.

सिनेमाघरों में फ्लॉप अल्फा को OTT पर देखा जा रहा है जमकर,नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर वन
सिनेमाघरों में फ्लॉप अल्फा को OTT पर देखा जा रहा है जमकर,नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर वन
NDTV

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म अल्फा को दुनियाभर में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आलिया भट्ट और शारवरी वाघ स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं भारत में यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंडिंग मूवी बनी हुई है. शिव रवैल के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलर है. फिल्म में दो खास एजेंट्स की कहानी दिखाई गई है, जो एक बड़े और खतरनाक मिशन पर निकलते हैं.

फिल्म ने दुनियाभर में बनाई पहुंच

फिल्म में आलिया भट्ट और शारवरी वाघ के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म के दमदार एक्शन, बड़े पैमाने पर फिल्माए गए सीक्वेंस और आलिया-शारवरी की नई जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

टॉप 10 में जगह बनाई

नेटफ्लिक्स पर शानदार प्रदर्शन के साथ अल्फा लगातार नए दर्शकों तक पहुंच रही है. भारत में नंबर 1 रहने के अलावा यह कई देशों में भी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है. फिल्म की यह सफलता बताती है कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की लोकप्रियता अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी तेजी से बढ़ रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alpha, Alpha Collection, Alpha On Netflix, Alpha OTT Release, Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com