Gudhal ke Phool ka Facepack: हर किसी की चाहत होती है उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत, बेदाग और चमकती रहे. लेकिन खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण, धूल-मिट्टी समेत अन्य कारणों से पिंपल्स, दाग-धब्बे समेत अन्य कई समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में कई लोग बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इनसे मन मुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. अगर आपके घर में गुड़हल का पौधा लगा है तो, ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आप इसके फूलों से होममेड फेसपैक बना सकते हैं, जो चेहरे से दाग-धब्बों को हटाएगा और चेहरे पर निखार लाएगा. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका...
होममेड फेसपैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- गुड़हल के फूल
- एलोवेरा जेल
- कांच की शीशी

कैसे बनाएं फेस पैक?
इस होममेड फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले पौधे से गुड़हल का फूल तोड़ें. अब फूल में सभी पंखुड़िया निकालें. अब अन पंखुड़ियों को अच्छे से धोकर बारीक पीस लें. इसके पेस्ट को एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं और हाथों से अच्छे से फेंट लें. आपका होम मेड फेसपैक बनकर तैयार हो जाएगा. इसे आप किसी कांच की शीशी या कंटेनर में स्टोर कर रख सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि इसमें किसी तरह का प्रीजर्वेटिव नहीं है, इसलिए ये खराब भी हो सकती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
इस होममेड फेस पैक को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद इस होम मेड फेस पैक को हल्के हाथों से लगाएं. 20-30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगे रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपको दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है और चेहरे पर चमक आ सकती है.
क्यों है फायदेमंद?
गुड़हल के फूलों में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को मुलायम और हाईड्रेट रखने में मदद करते हैं. साथ ही इससे स्किन फ्रेश नजर आती है और फाइन लाइन्स से भी छुटकारा मिलता है. लेकिन ध्यान रहे कि अच्छे त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अच्छा लाइफस्टाइल, डाइट और नींद भी बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: DIY स्किनकेयर में न करें ये 4 गलतियां, ये घरेलू कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को पहुंचा सकते हैं नुकसान
यह भी पढ़ें: चेहरे पर लाना है निखार? घर पर बनाकर लगाएं ग्रीन टी का फेस टोनर, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का प्रोसेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं