विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

35 और 40 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर करना चाहिए इन चीजों को डाइट में शामिल

Nutrition For Women: महिलाओं को एक उम्र के बाद अपनी सेहत और खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि इस उम्र में हार्मोन्‍स में असंतुलन आने लगता है.

35 और 40 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर करना चाहिए इन चीजों को डाइट में शामिल
Nutrition For Women: महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए क्या खाएं.

Nutrition For Women In Hindi: महिलाएं अक्सर घर और ऑफिस के काम में इतना व्यस्त होती हैं कि उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल नहीं रहता है. लेकिन 35 और 40 की उम्र के बाद उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि इस उम्र में हार्मोन्‍स में असंतुलन आने लगता है, जिससे मूड स्विंग्‍स, बालों का झड़ना, त्‍वचा में ड्राईनेस और वजन का बढ़ना जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं. अगर आप भी अपने शरीर को सेहतमंद रखना चाहती हैं, तो इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल.

महिलाएं हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं- (What Should Women Eat To Stay Healthy)

1. दाल-

महिलाओं को अपनी डाइट में दाल को जरूर शामिल करना चाहिए. क्योंकि दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. इससे उन्हें एनर्जी और मांसपेशियों में मजबूती मिलती है.

ये भी पढ़ें- पेट का कोना-कोना होगा साफ बस सुबह खाली पेट चबाकर खा लें ये हरी पत्ती, इन समस्याओं में भी फायदेमंद

Latest and Breaking News on NDTV

2. दूध-

दूध छोटे और बड़े हर किसी को पीना चाहिए. दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. महिलाओं की एक उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं ऐसे में उन्हें दूध जरूर पीना चाहिए. इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.

3. हरी सब्जियां-

हरी सब्जियों को पोषण का भंडार कहा जाता है. महिलाओं को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए.

4. फल-

फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना फलों का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. महिलाओं को रोजाना मौसमी फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

5. साबुत अनाज-

ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, और अन्य मोटे अनाज को महिलाएं डाइट में शामिल कर सकती हैं. क्योंकि साबुत अनाज फाइबर, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा सोर्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकते हैं. 

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Diet, Sample Meal Plan For Women, Indian Diet Plan, Healthy Eating Guide For Women, Nutrition For Women - Healthy Eating, Mahilaye Kya Khaye, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com