विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2025

आज क्या बनाऊं: लौकी देखते ही घर वाले बना लेते हैं मुंह तो नोट कर लें लौकी पनीर ग्रेवी की ये सब्जी

Paneer Lauki Gravy Recipe: अगर आपके घर में भी लोग लौकी को देखकर मुंह बना लेते हैं तो आज हम आपको लौकी से बनी एक ऐसी सब्जी की रेसिपी बताएंगे जो आपके घर वालों और बच्चों को जरूर पसंद आएगी.

आज क्या बनाऊं: लौकी देखते ही घर वाले बना लेते हैं मुंह तो नोट कर लें लौकी पनीर ग्रेवी की ये सब्जी
आज क्या बनाऊं: लौकी से बनाएं टेस्टी पनीर की सब्जी.

Paneer Lauki Gravy Recipe: अगर आपके घर में भी लोग लौकी को देखकर मुंह बना लेते हैं तो आज हम आपको लौकी से बनी एक ऐसी सब्जी की रेसिपी बताएंगे जो आपके घर वालों और बच्चों को जरूर पसंद आएगी. आप लौकी की ग्रेवी को पनीर के साथ मिलाकर टेस्टी सब्जी बना सकते हैं. आप इस सब्जी को रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पनीर और लौकी की इस टेस्टी रेसिपी को बनाने का तरीका. 

लौकी की ग्रेवी में कैसे बनाएं पनीर की सब्जी 

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट इस तरह से पी लीजिए हरी इलायची का पानी, इसके बाद जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

सामग्री

  • लौकी
  • घी
  • बादाम 7-8
  • काजू 8-10
  • हरी मिर्च 2 
  • लहसुन की कली 3-4
  • पनीर 
  • दही
  • काली मिर्च पाउडर
  • हल्दी
  • नमक
  • लाल मिर्च

रेसिपी 

लौकी पनीर की ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक लौकी को बारीक काट लें. अब एक कड़ाही को गर्म करें और उसमें 1 चम्मच घी डालें. अब इसमें कटी हुई लौकी, बादाम, काजू, हरी मिर्च और लहसुन की कलियां डालें. आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से इसमें कुछ खड़े मसाले भी मिला सकते हैं. अब सभी चीजों को कुछ देर तक पकाएं. 

इसके बाद बारी आती है पनीर को मैरिनेट करने की. इसके लिए पनीर के पीस काट लें. अब एक बाउल में ताजा दही डालें उसमें काली मिर्च, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें. अब इसमें पनीर के पीस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब एक पैन में 1 चम्मच देसी घी डालें और इसमें मेरिनेट किया हुआ पनीर डालकर हल्का सा फ्राई करें और पनीर को निकालकर साइड में रख दें. 

अब लौकी वाले मिश्रण को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें. एक कढ़ाही में मक्खन डालकर गर्म करें और उसमें लौकी का पेस्ट डाल दें. अब इसे थोड़ी देर तक चलाकर धीमी आंच पर पकाएं और इसमें फ्राई किया हुई पनीर डाल दें. सब्जी को थोड़ी देर तक पकाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें. आपको बता दें कि लौकी के साथ बनी पनीर की ये सब्जी आपके घर वालों को बेहद पसंद आने वाली है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Kya Banau, Healthy Food Recipe, Lauki Paneer Gravy, Lauki Paneer Gravy Sabji, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com