Diwali 2023 Dinner Menu: दिवाली का त्यौहार 5 दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहार है. अगर आप भी इस दिवाली हर रोज कुछ अलग खाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर हैं दिवाली से लेकर भाई दूज तक के लिए स्वादिष्ट रेसिपीज. इन डिशेज को आप डिनर यानि रात के खाने में बना कर अपनी फैमिली के साथ इंजॉय कर सकते हैं. असल में हर रोज एक ही तरह का खाना-खा खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं. इसलिए इस डिनर मेनू को अपनी दिवाली लिस्ट मे सबसे आगे रखें. तो चलिए जानते हैं पनीर और अन्य चीजों से बनने वाली स्वादिष्ट डिनर रेसिपी-
दिवाली से लेकर भाई दूध तक बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज- Tasty Dinner Recipe For Diwali To Bhai Dooj:
1. पालक पनीर-
पालक पनीर एक क्लासिक वेजिटेरियन डिश है जो ज्यादातर लोगों की फेवरेट डिश है. पालक की एक बढ़िया और क्रीमी ग्रेवी तैयार करके इसमें पनीर के पीस डाले जाते है, इसे आप चावल या रोटी किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं. डिनर के लिए ये एक परफेक्ट रेसिपी है. क्योंकि पालक एक बहुत ही पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- दिवाली पर घर आए गेस्ट को चाय के साथ सर्व करें खस्ता मेथी मठरी, फटाफट नोट करें रेसिपी

2. बेक्ड वेजिटेबल कैसरोल-
यह एक ऐसी डिश है जिसमें सभी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, बेक्ड वेजिटेबल कैसरोल रात के खाने के लिए एकदम सही डिश है, जब आप कुछ फ्रेश और हेल्दी खाना चाहते हैं. इस डिश में आप अपनी पसंद की सब्जियों को इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. नमकीन सेवइयां-
वर्मिसेली या सेवइयां एक ऐसी डिश है जिसे बनाकर आप ब्रेकफास्ट, ब्रंच या मिड डे स्नैक के रूप में खा सकते हैं. नमकीन सेवइयां खाने में क्रंची और लाइट होती है जिसे आप आसानी से कम समय में बना सकते हैं. अगर दिन में मीठा खाकर बोर हो गए हैं तो आप रात समय नमकीन सेवइयां बना सकते हैं.
4. पनीर भुर्जी-
पनीर प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स में से एक है. यह पनीर भुर्जी स्वादिष्ट मसालों से लोडेड है और इसे बनाना काफी आसान है. यह बेहद पौष्टिक है और स्वादिष्ट डिनर बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं