विज्ञापन

पिता के डर से बदला था मुस्लिम नाम, हिंदू नाम से मिला स्टारडम, 'इश्तहार से पता चला मैं दिलीप कुमार हूं'

मशहूर एक्टर दिलीप कुमार सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते थे. आज भी वह अपनी कालजयी फिल्मों के दम पर फैंस के दिलों में जिंदा हैं. हालांकि एक्टर के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो आज भी बहुत से फैंस नहीं जानते.

पिता के डर से बदला था मुस्लिम नाम, हिंदू नाम से मिला स्टारडम, 'इश्तहार से पता चला मैं दिलीप कुमार हूं'
इस एक्टर ने पिता के डर से बदला था मुस्लिम नाम
नई दिल्ली:

मशहूर एक्टर दिलीप कुमार सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते थे. आज भी वह अपनी कालजयी फिल्मों के दम पर फैंस के दिलों में जिंदा हैं. हालांकि एक्टर के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो आज भी बहुत से फैंस नहीं जानते. कई लोगों को आज भी एक्टर का असली नाम पता नहीं होगा. हम आज बताने जा रहे हैं एक्टर के बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें. 1970 के दशक में, दिवंगत एक्टर ने खुद BBC के शो 'नई जिंदगी, नया जीवन' में अपना नाम बदलने के पीछे की कहानी बताई थी. BBC प्रेजेंटर महेंद्र कौल के साथ बातचीत के दौरान, यूसुफ खान (दिलीप कुमार का असली नाम) ने कहा कि फिल्मों में आने से पहले उन्होंने एक नया नाम इसलिए अपनाया क्योंकि उन्हें डर था कि उनकी पिटाई हो सकती है. जब महेंद्र कौल ने पूछा कि वह किस नाम से बुलाए जाना पसंद करेंगे, तो दिलीप कुमार मुस्कुराए और बोले, "मेरे करीबी दोस्त मुझे यूसुफ खान कहते हैं, लेकिन कमर्शियली मैं दिलीप कुमार के नाम से मशहूर हूं. इसलिए, जो नाम आपके दिल को आसानी से भाए, उसी नाम से मुझे बुलाइए."

यह भी पढ़ें- मनोज कुमार-साधना का 62 साल पुराना गाना, दर्द, तड़प और अनकहा प्यार, सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू, लता मंगेशकर ने दी थी आवाज 

प्रेजेंटर ने पूछा, "लेकिन आपने अपना नाम क्यों बदला?"  दिलीप कुमार ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "क्या मैं आपको सच बताऊं?" उन्होंने कहा, "मैंने पिटाई के डर से यह नाम अपनाया था." "मेरे दिवंगत पिता फिल्मों के सख्त खिलाफ थे. उनके करीबी दोस्त लाला बशेश्वरनाथ कपूर थे, जिनके बेटे पृथ्वीराज कपूर भी फिल्मों में एक्टिंग करते थे. मेरे पिता अपने दोस्त से शिकायत करते थे, 'देखो तुम्हारा हैंडसम बेटा क्या कर रहा है—वह फिल्में कर रहा है.'

"इसलिए, जब मैं फिल्मों में आया, तो मुझे आलोचना का डर था. मेरे पिता गुस्सैल स्वभाव के इंसान थे." दिलीप कुमार ने याद करते हुए कहा, "मुझे डर था कि अगर उन्हें पता चल गया, तो वे बहुत नाराज होंगे."'देवदास' एक्टर ने बताया कि फिल्मों में आने से पहले उन्हें दो-तीन नाम सुझाए गए थे, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि वे अपना असली नाम किसी भी हाल में नहीं रखेंगे. सुझाए गए नामों में दिलीप कुमार और वासुदेव शामिल थे. दिलीप कुमार ने याद करते हुए कहा, "आपको जो भी नाम पसंद हो, चुन लें, लेकिन यूसुफ खान नाम न रखें." 'मधुमती' एक्टर ने कहा, "दो-तीन महीने बाद, मैंने एक विज्ञापन में अपना नाम देखा और मुझे पता चला कि मेरे लिए 'दिलीप कुमार' नाम चुना गया है."  

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान नहीं, यह एक्टर था 'डर' के लिए पहली पसंद, सालों बाद एक्टर का खुलासा, सनी देओल के कारण यश चोपड़ा ने बदला मन

सुपरस्टार बनने के बाद दिलीप ने सायरा बानो से शादी की.  दिलीप कुमार के निधन के बाद, सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम को पुरानी यादों का खज़ाना बना लिया है. वे लगातार बीते दिनों की कहानियां शेयर करती रहती हैं - शूटिंग सेट से लेकर साथ बिताई जिंदगी की निजी यादों तक. दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar, Dilip Kumar Awards, Dilip Kumar Hollywood, Dilip Kumar Films, Dilip Kumar Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com