Healthy Dinner Recipes for Diabetics: डायबिटीज के मरीज अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. रोजाना एक जैसा खाना खाने से ऊब भी होती है और शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते. लेकिन डायबिटीज का मतलब यह नहीं है कि आप अपने खाने का मजा खो दें. सही रेसिपीज का चुनाव करके आप न सिर्फ अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं बल्कि, खाने का स्वाद भी बनाए रख सकते हैं. यहां हम आपके लिए 6 ऐसी डिनर रेसिपीज लेकर आए हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए न सिर्फ हेल्दी हैं बल्कि बनाने में भी बेहद आसान हैं. इन्हें आप अपने रोजमर्रा के खाने में शामिल कर सकते हैं और परिवार के साथ भी शेयर कर सकते हैं.
डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी डिनर रेसिपीज ( Healthy Dinner Recipes for Diabetics)
1. लो-कार्ब चपाती और मिक्स वेजिटेबल करी
गेहूं के बजाय बाजरा, ज्वार या मल्टीग्रेन आटे की चपाती बनाएं. इसे हल्के मसालों वाली मिक्स वेजिटेबल करी के साथ खाएं. सब्जियों में गाजर, शिमला मिर्च, लौकी और बीन्स जैसी वेजिटेबल्स शामिल करें. यह डिश फाइबर और विटामिन से भरपूर होती है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रख सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: स्वाद और सेहत का खजाना है ये विंटर स्पेशल पराठा, नोट करें सिंपल रेसिपी

Photo Credit: Canva
2. ब्राउन राइस और मूंग दाल खिचड़ी
ब्राउन राइस और मूंग दाल से बनी खिचड़ी एक हेल्दी और संतुलित विकल्प है. इसमें कुछ सब्जियां जैसे गाजर, मटर और बीन्स डालें. ऊपर से एक चम्मच घी डालकर इसे और पौष्टिक बनाएं. यह हल्की और पचने में आसान डिश है जो डायबिटीज मरीजों के लिए परफेक्ट है.
3. पनीर भुर्जी और लो-कार्ब पराठा
पनीर भुर्जी को टमाटर, प्याज और हल्के मसालों के साथ तैयार करें. इसे बाजरे या ज्वार के पराठे के साथ परोसें. यह प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है.
4. चना और पालक की सब्जी
काले चने को उबालकर पालक के साथ हल्के मसालों में पकाएं. यह फाइबर और आयरन से भरपूर होती है और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकती है. इसे चपाती या ब्राउन राइस के साथ खा सकते हैं.
5. सोया Chunks और मटर की सब्जी
सोया चंक्स और मटर को टमाटर की ग्रेवी में पकाकर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी तैयार करें. सोया प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है और यह डिश डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
6. दही वाले बेसन के गट्टे
राजस्थानी गट्टे की सब्जी को कम मसालों और तेल में तैयार करें और इसे दही की ग्रेवी में पकाएं. इसे बाजरे की रोटी के साथ खाएं. यह स्वाद और पोषण का बढ़िया संयोजन है और डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प है.
जरूरी टिप्स:
खाने में ज्यादा तेल और घी से बचें.
हर डिश में फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए ज्यादा सब्जियां डालें.
डिनर के तुरंत बाद न लेटें, थोड़ी देर टहलें.
खाना समय पर खाएं, रात में देर से भोजन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
इन रेसिपीज को अपनाकर आप अपने डिनर को न केवल हेल्दी बना सकते हैं बल्कि डायबिटीज के बावजूद स्वादिष्ट खाना भी खा सकते हैं.
कैसे बनाएं गाजर का स्वादिष्ट सूप| गाजर सूप रेसिपी| Carrot Soup Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं