Methi Paratha Recipe Winter: सर्दियों के मौसम में कई ऐसी चीजें आती हैं, जो स्वाद और सेहत का खजाना है. अगर आप भी ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आप मेथी के पराठे को ट्राई कर सकते हैं. मेथी सर्दियों के मौसम में आने वाली एक मौसमी सब्जी है. मेथी की पत्तियों को सेहत का भंडार कहा जाता है. आपको बता दें कि मेथी में प्रोटीन, टोटल लिपिड, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मेथी के पराठे.
ये भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ठंड में खाएं इस तेल से बना खाना, खिल उठेगी सेहत
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं मेथी के पराठे- (How To Make Methi Paratha Recipe)
सामग्री-
- आटा
- बेसन
- मेथी के पत्ते (बारीक कटी हुई)
- जीरा
- हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
- लाल मिर्च पाउडर
- दही
- तेल
- नमक
विधि-
मेथी के पराठे बनाने के लिए आपको सबसे पहले मेथी के पत्ते तोड़ लेना है. इसके बाद पत्तों को पानी से भरे प्याले में डालकर अच्छे से साफ कर लेना. इसके बाद मेथी के पत्तों को बारीक काट लें.
अब एक परात में एक कप गेहूं का आटा और बेसन छान लें. उसमें जीरा, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, दही, एक बड़ा चम्मच तेल, बारीक कटी मेथी और नमक डालें. सभी को अच्छे मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को किसी कपड़े या प्लेट से ढक कर कुछ देर के लिए अलग रख दें. पराठा बेलने की तैयारी करें, एक बार फिर से आटे को अच्छे से मसल लें. आटे से लोई निकाल कर उसे बॉल की तरह गोल आकार दें और लोई को गोल बेल लें. आप गोल पराठा बनाना चाहते हैं, तो इसे ऐसा ही रहने दें या तिकोना शेप देना चाहते हैं तो गोल बेल कर बीच में तेल लगा लें और फिर दो बार फोल्ड करके तिकोना आकार दें. अब आटा लगाकर इसे तिकोना बेल लें. अब मध्यम आंच पर तवा गरम करें. जब यह मध्यम गरम हो जाए, तो इसके ऊपर बेला हुआ पराठा रखें और दोनों तरफ से तेल या बटर लगाकर सेंक लें. गर्मागरम पराठे को अपनी पसंद की चटनी के साथ पेयर करें.
कैसे बनाएं गाजर का स्वादिष्ट सूप| गाजर सूप रेसिपी| Carrot Soup Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं