Roasted Garlic Benefits In Hindi: आज के समय में हर कोई हेल्दी और फिट रहना पसंद करता है. अगर आप भी अपने आपको चुस्त और दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आप लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसा हर्ब है जिसे कई तरह की डिशेज में तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन लहसुन का सिर्फ इतना ही काम नहीं है. इसे सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी माना जाता है. क्योंकि लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटिफ़ंगल, एंटीपैरासिटिक गुण होते हैं. इतना ही नहीं इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर, और मैंगनीज़ भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप लहसुन को खाने का सही तरीका जानते हैं. अगर नहीं तो हमने आपको कवर किया है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं लहसुन को कैसे खाएं.
कैसे खाएं लहसुन- (How To Eat Garlic)
लहसुन को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे आप घी में रोस्ट करके भी खा सकते हैं. घी में रोस्ट की हुई लहसुन को सेहत के लिए कमाल माना जाता है. इसके लिए आपको एक पैन में थोड़ा सा घी एड करना है उसके बाद इसमें लहसुन की 2 कली को अच्छे से हल्की आंच पर गोल्डन होने तक रोस्ट कर लेना है. आप इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- सूखकर कांटा हो गया शरीर, तो ऐसे करें केले का सेवन, तेजी से बढ़ेगा वजन

घी में रोस्ट की लहसुन को खाने के फायदे- (Ghee Mein Lahsun Bhoonkar Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटी-
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप लहसुन को घी में रोस्ट करके खा सकते हैं. इसमें मौजूद गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार हैं.
2. सर्दी-जुकाम-
मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम बात है. अगर आप भी मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो घी में रोस्ट की हुई लहसुन का सेवन कर सकते हैं. इससे सर्दी-जुकाम की समस्या को भी कम करने में मदद मिल सकती है.
3. जोड़ों का दर्द-
जिन लोगों के पैर या घुटने में दर्द की समस्या रहती है, वो लोग घी में रोस्ट की लहसुन का सेवन कर सकते हैं. इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है.
4. पाचन-
आज के समय में पाचन संबंधी समस्या एक आम समस्या में से एक है. कुछ भी उल्टा सीधा खा लेने के चलते ये समस्या परेशान करने लगती है. अगर आप भी पाचन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप रोजाना एक घी में रोस्ट की लहसुन का सेवन कर सकते हैं.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं