Combination of roasted garlic and Clove: भुने हुए लहसुन और लौंग का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है. इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत करने के साथ-साथ हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों की मजबूती, ब्लड प्रेशर (बीपी) और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने में भी मददगार हैं. इसके अलावा, इनका नियमित सेवन शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ मौसमी सर्दी-जुकाम से भी राहत दिलाता है और भी इसके कई सारे फायदे हैं जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे.
जांघ मोटी हो गई है तो ये योगासन घर पर करना शुरू कर दें, कुछ ही दिनों टांगों का सारा फैट उतर जाएगा
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इम्यूनिटी बूस्टर
लहसुन और लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है, जो शरीर में वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है. वहीं, लौंग में यूजेनॉल नामक कंपाउंड होता है, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है. सर्दियों में जब मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, तब लहसुन और लौंग का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है.

हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती
लहसुन और लौंग में कैल्शियम और जरूरी मिनरल्स की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है और मांसपेशियों की थकान को भी दूर करता है. खासकर बुजुर्गों के लिए यह कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद हो सकता है.
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
लहसुन को प्राकृतिक रूप से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जाना जाता है. ये ब्लड में प्लेटलेट्स के जमने के प्रोसेस को धीमा करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है. लौंग भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

बॉडी डिटॉक्स
भुने लहसुन और लौंग का कॉम्बिनेशन बॉडीको डिटॉक्स करने का बेहतरीन उपाय है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाता है. इससे पाचन क्रिया सुधरती है और शरीर के सभी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं.
सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
सर्दियों में सर्दी-जुकाम आम बात है, लेकिन भुने लहसुन और लौंग का सेवन इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है. दोनों ही चीजें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं, जो कफ और जुकाम से जल्दी निजात दिलाती हैं.
सेवन कैसे करें?
भुने हुए लहसुन और लौंग का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए लहसुन की 2-3 कलियों को भून लें और 1-2 लौंग के साथ इसे खाएं. इसे रोजाना खाने से आप ऊपर बताई गई समस्याओं से बच सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं