How Many Times To Chew Food: अक्सर कहा जाता है कि खाने को जितनी ज्यादा बार चबाया जाए तो वह उतनी जल्दी ही डायजेस्ट होता है, लेकिन साफ-साफ ये किसी को जानकारी नहीं होती है कि खाना चबाने का सही तरीका क्या है और कितनी बार चबाने से जल्दी पाचन होता है. जब भी हम खाना खाते हैं, तो अक्सर जल्दी-जल्दी खाकर आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि खाना कितनी बार चबाया जाए, इससे आपके पाचन पर बड़ा असर पड़ता है? एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप हर एक निवाले को 32 से 36 बार चबाते हैं, तो वह आसानी से पचता है और शरीर को पोषक तत्व भी जल्दी मिलते हैं.
कितनी बार चबाना चाहिए खाना?
भोजन को अच्छी तरह चबाना पाचन के लिए बेहद जरूरी है. खाने को कम से कम 32 बार चबाना चाहिए ताकि वह लार के साथ अच्छी तरह मिल जाए और पेट में आसानी से पच सके.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पीने से मिलेंगे इतने फायदे जितने आप सोच भी नहीं सकते, जानिए
क्यों जरूरी है 32-36 बार चबाना?
जब हम खाना अच्छे से चबाते हैं, तो लार (saliva) के साथ मिक्स होकर खाना पचने लायक बनता है. लार में मौजूद एंजाइम्स खाने को छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं जिससे पाचन में आसानी होती है. ज्यादा चबाने से पेट पर दबाव कम पड़ता है क्योंकि खाना पहले से ही सॉफ्ट होता है. इससे गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी दिक्कतें कम होती हैं. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सभी को खाने को धीरे-धीरे और 32 से 36 बार चबाकर खाना चाहिए ताकि पेट हल्का रहे और शरीर हेल्दी बना रहे.
5 सबसे जल्दी पचने वाले खाने (5 Fastest Digestible Foods)
अब जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में, जो पेट में जल्दी पचते हैं और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते:
1. दाल और खिचड़ी
दाल और खिचड़ी दोनों ही हल्के और सादा भोजन माने जाते हैं. इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा संतुलित होती है. इन्हें पकाना और पचाना दोनों ही आसान होता है. खासकर मूंग दाल की खिचड़ी तो बीमार लोगों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.
2. उबली हुई सब्जियां
गाजर, लौकी, टिंडा, तोरई जैसी सब्जियां जब उबालकर खाई जाती हैं तो वो बहुत जल्दी पच जाती हैं. इनमें फाइबर ज्यादा होता है जो आंतों की सफाई में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: गर्दन का कालापन हटाने का बहुत ही आसान घरेलू नुस्खा, बस 2 रुपये की लागत से साफ हो जाएगी सारी टैनिंग
3. फल (जैसे पपीता, केला, सेब)
फल प्राकृतिक रूप से पानी और फाइबर से भरपूर होते हैं. पपीता तो खासतौर पर पाचन एंजाइम से भरपूर होता है जो खाना पचाने में मदद करता है. फल सुबह खाली पेट या दोपहर में खाना बेहतर होता है.
4. दही
दही एक प्रोबायोटिक फूड है यानी इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट की सेहत को सुधारते हैं. यह पेट को ठंडक भी देता है और गैस, अपच से राहत दिलाता है.
5. सूजी का हलवा या उपमा
सूजी से बना हलवा या उपमा हल्का होता है और जल्दी पच जाता है. इसमें बहुत ज्यादा मसाले नहीं होते, इसलिए यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने बताया कान से मैल निकालने का बहुत आसान तरीका, कचरा अपने आप निकल आएगा बाहर
अगर आप खाना धीरे-धीरे और 32–36 बार चबाकर खाते हैं, तो न केवल आपका पाचन सही रहेगा, बल्कि मोटापा, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी. साथ ही, ऊपर बताए गए हल्के और जल्दी पचने वाले खाने को अपने डाइट में शामिल करें ताकि पेट हमेशा ठीक रहे और शरीर एनर्जेटिक बना रहे.
Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं