विज्ञापन
This Article is From May 23, 2017

आम से बनने वाले 10 स्वादिष्ट व्यंजनों की विधि

आम से बनने वाले 10 स्वादिष्ट व्यंजनों की विधि
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
आमचूर पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता है
आम आपको गर्मियों में लू लगने से भी बचाता है
आम में भारी मात्रा में फाइबर होता है
गर्मियों में सबसे अच्छी चीज़ क्या है? आम! रसेदार, मीठे और फलों के राजा आम को सभी लोग पसंद करते हैं। इसमें अल्फोंसो, चौंसा, दशहरी, लंगड़ा, केसर, टोटोपूरी आदि आम की वैरायटी के लोग दिवाने हैं, जिसकी बिक्री सबसे ज़्यादा भारत में है।

आम के मीठे स्वाद में थोड़ा खट्टापन भी होता है, जिसकी वज़ह से इस फल ने लोगों को अपना दिवाना बनाया हुआ है। लेकिन हम आपको बताते हैं कि इन स्वास्थ्य से भरे आमों के पीछे कुछ ऐसे राज से, जिन्हें जानकर आप इन्हें और ज़्यादा अपने आहार में शामिल करने लगेंगे। 
 
mango lassi ice cream
आम के मीठे स्वाद में थोड़ा खट्टापन भी होता है

कोलेस्टेरॉल कम करना

आम में फाइबर,प्रोटीन और विटामिन-सी होता है, जो कि बुरे कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम की भी मात्रा होती है, जो बल्ड प्रेशर पर नियंत्रण रख हार्ट रेट को भी बनाए रखता है।

स्किन की परेशानियों का इलाज

आम,में बीटा-कैरोटिन का स्रोत पाया जाता है, जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। बीटा-कैरोटिन, शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदलता है, जो सेल को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। विटामिन-ए, आखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद पदार्थ होता है। आम के गूदे में विटामिन-सी होता है, जो कि अगर चेहरे पर लगाया जाए, तो ये त्वचा को मुलायम बनाता है।
 
mango
आम,में बीटा-कैरोटिन का स्रोत पाया जाता है

पाचन क्रिया के लिए लाभकारी

आम में भारी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इसमें कई प्रकार के एंजाइम्स होते हैं, जो प्रोटीन को तोड़कर शरीर से गंदगी को बाहर निकालते हैं। आमचूर भी पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता है।

लू लगने से बचाता है

अगर आम को अपने आहार में शामिल करते हैं, तो ये आपको गर्मियों में लू लगने से भी बचाता है। आम पन्ना या आम लस्सी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए काफी अच्छी है। आयुर्वेदा के मुताबिक, आम, पूरे शरीर के सिस्टम को ताकत पहुंचाते हुए खून के दौरान को भी बनाए रखता है।
 
mango 620x350
आम गर्मियों में लू लगने से भी बचाता है

तो आइए अब आपको बताते हैं कि आम की साधारण रेसिपी से अगर आप बोर हो चुके हैं, तो इससे आप और क्या-क्या बना सकते हैं। सलाद, स्मूदी या करी के अलावा आप इससे आचार, चटनी और कई प्रकार के डिज़र्ट भी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ 10 ऐसी रेसिपी जिन्हें बनाकर आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

1. कच्चा आम रसम

शेफः वीना अरोरा, द इम्पीरियल होटल

साउथ की इस डिश को लोग इसके पारंपरिक नाम मंगई रसम के नाम से जानते हैं। तीखे मसालों को कच्चे खट्टे आम के साथ मिलाया जाता है। जो कि गर्मियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है।




2. कोर्न और कच्चा आम सलाद

शेफः विक्की रतनानी

हेल्दी सलाद को आप गर्मियों के सीज़न में बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसमें आप कोर्न, हरा प्याज़, शिमला मिर्च, चेरी, टमाटर और कई जड़ी-बूटियों के साथ कच्चा आम को मिलाया जाता है।




3. चिल्ड मैंगो चीज़केक

शेफः नीरू गुप्ता

दोपहर में पार्टी के बाद कुछ मीठा परोसने का प्लान कर रहे हों, तो ट्राई करें ये टेस्टी ठंडा आम से तैयार किया गया चीज़केक। इसमें आप क्रीम चीज़ की जगह हंग कर्ड या साधारण क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। 




4. आम और मिंट खीर

शेफः आदित्य बल

भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाला डिज़र्ट!आम प्यूरी, नट्स, मिंट, केसर, इलायची और चावल से तैयार की गई लज़ीज़ और खुशबूदार खीर।




5.  एगलेस मैंगो मूज़

शेफः नीरू गुप्ता

चिलचिलाती गर्मी को कम करना है, तो ट्राई करें ये हल्की और सुंदर दिखने वाली मूज़। रसेदार आम, ताज़ा क्रीम और दालचीनी की खुशबू से बनाएं गर्मियों का सबसे टेस्टी डिज़र्ट।




6. आम श्रीखंड के साथ आम का सलाद

शेफः करन सूरी

शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला डिज़र्ट! इसे आप दही, क्रीम, दूध, आम और इलायची को एक साथ मिलाकर एक शानदार डिश तैयार कर सकते हैं।




7. आम चटनी

शेफः मारुत सिक्का

एक साधारण खाने में जान डालनी हो, तो परोसें ताज़ा आम से तैयार की गई ये चटनी। कच्चा आम, लहसुन, मिंट और काला नमक को एक साथ ब्लेंड करके आप खाने को और स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसे खाकर तो आप अपनी उंगलियां तक चाटते रह जाएंगे।


 

8. मैंगो आइसक्रीम


शेफः नीरू गुप्ता

गर्मियों में सभी लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। और अगर आइसक्रीम घर की बनी हो, तो शायद ही इसे खाने से कोई मना करे। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये आइसक्रीम आप घर पर कुछ स्टेप में बनाकर कैसे सबका दिल खुश कर सकते हैं। 





9. मांगा पुलीसेरी

शेफः आदित्य बल

खट्टी-मीठी आम करी केरल की सबसे मशहूर डिश में से एक है। साउथ के फ्लेवर्स जैसे नारियल, कढ़ी पत्ता और सरसों के बीज से तैयार करें ये करी।



10. अमिया का पन्ना

शेफः नीरू गुप्ता

लू के समय ये आम पन्ना (आयुर्वेदिक इलाज) सबसे ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये आम के गूदे, जीरा और पुदीने से बनाया जाता है। तो चलिए तैयार करें ये गर्मियों के लिए ताज़ा ड्रिंक।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: