विज्ञापन
This Article is From May 22, 2017

फूलगोभी से बनी 10 लजीजदार व्यंजन और उन्हें बनाने के तरिके

फूलगोभी से बनी 10 लजीजदार व्यंजन और उन्हें बनाने के तरिके
सुंदर सफेद फूलों का बंडल, जो ताज़ा हरी पत्तियों के बीच में मौजूद होता है हम बात कर रहे हैं एक ऐसी सब्जी की जिसे कम ही लोग खाना पसंद करते हैं। भारतीय किचन में फूलगोभी का मतलब है गोभी के परांठे, पकौड़े या इससे बनने वाली साइड डिश। 

कम पसंद की जाने वाली इस सब्जी से कई ऐसी रेसिपी हैं, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं। जिन्हें ये सब्जी पसंद नहीं है, उन्हें भी इस सब्जी का दिवाना बना सकते हैं। शेफ और रेस्तरां तो इससे कितने एक्सपेरिमेंट भी कर चुके हैं। ये अब एक ऐसी सब्जी बन गई है, जो गुर्मे मेन्यू में अपनी बनावट, सॉस और मसालों की वज़ह से जाने जानी लगी है। 

इस सब्जी से आप लज़ीज़ डिश ही नहीं, बल्कि ये आपको कई पौष्टिक महत्व भी देती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि फूलगोभी में एंटी-कैंसर गुण होते हैं। ये एक प्रकार के कैंसर के पदार्थ है, जिसे सल्फोरैफेन के नाम से जाना जाता है| ये सब्जी उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण रख किडनी के फंक्शन को बेहतर करती है।  इसमें विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, माइक्रोन्यूट्रीयंट्स और फाइबर मौजूद होता है।
 
cauliflower biryani
फूलगोभी खाने से पाचन क्रिया तो बेहतर होती है

फूलगोभी खाने से पाचन क्रिया तो बेहतर होती ही है, साथ ही ये एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी रखती है। इसमें फैट, कोलेस्टेरॉल और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम पाई जाती है। 100 ग्राम फूलगोभी में एक प्रतिशत से भी कम फैट और करीब 80 प्रतिशत विटामिन-सी पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, मानव शरीर के लिए विटामिन-सी काफी महत्वपूर्ण पदार्थ होता है। ये शरीर में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है। इसके अलावा ये सब्जी इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है। 

खरीदने, रखने और पकाने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

फूलगोभी हमेशा सफेद फूल, बिना दाग लगी लें। ध्यान रहे कि सब्जी पूरी तरह ताज़ा होनी चाहिए। आप इस सब्जी के पत्ते और डंडी भी पकाकर खाने में शामिल कर सकते हैं। जल्दी पकाने के लिए आप इसके फूल को कई हिस्सों में काट भी सकते हैं। ध्यान रहे, इसे ज़्यादा न पकाएं, ऐसा करने से ये गिलगिली हो जाएगी। आप इसे उबाल या भाप में भी पका सकते हैं। इसके अलावा आप इसे भूनकर या स्टर फ्राई करके कच्चे सैलेड में कुरकुरापन देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

फूलगोभी कई प्रकार से प्रयोग में लाई जा सकती है। सूप में, ताज़ा ठंडे सैलेड के रूप में, स्नोक्स में, करी में आदि। आप जब इसकी रेसिपी के बारे में जानेंगे, तो चौक जाएंगे। तो आइए इससे 10 ऐसी डिश तैयार करते हैं, जिन्हें बनाने के बारे में आपने शायद ही कभी सोचा होगा।

1. भरवां गोभी

शेफः मारुत सिक्का

मारुत सिक्का ने फूलगोभी को खोया और चीज़ के मिक्सचर से भरा है, जिसे बैटर में भिगोकर डीप फ्राई किया है। आप भी इस कुरकुरी गोभी को बनाना ट्राई कर सकते हैं। 



2. हनी कॉलीफ्लावर

शेफः नीरू गुप्ता

मीठी बनावट वाली गोभी को आप नींबू और शहद का स्वाद दे सकते हैं। बे वक़्त आए मेहमानों के सामने परोसने के लिए ये एक अच्छी रेसिपी है। 



3. कॉलीफ्लावर चीज़

शेफः मंजू माल्ही

फूलगोभी, क्रीम और ढेर सारा चीज़। इन तीनों चीज़ों से आप एक नई डिश बना सकते हैं। 



4. गोभी मसालेदार

शेफः नीरू गुप्ता

रोज़ में बनने वाली एक ऐसी रेसिपी, जिसे आप एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं। 




5. तंदूरी गोभी

शेफः नीरू गुप्ता

गोभी को मैरीनेट करके आप ग्रिल कर सकते हैं। गर्मा-गर्म ग्रिल करी गोभी डिनर टेबल पर सभी को पसंद आएगी।




6. कॉर्न एंड कॉलीफ्लावर सूप

शेफः मिनाक्षी कपूर

सुनहरे रंग का गाढ़ा और क्रीमी सूप सर्दियों के मौसम के लिए पर्फेक्ट है। 




7. फूलगोभी सैलेड

शेफः विक्की रतनानी

गोभी, जिसे आप किशमिश, केपर्स, हर्बस, शिमला मिर्च, आलूबुखारा, सफेद सिरका और वनीला के साथ पकाकर सर्व कर सकते हैं। 



 
शेफः नीरू गुप्ता

घर में बनने वाले गोभी के परांठों को आप एक नया ट्विस्ट देकरआसानी से तैयार कर सकते हैं।

paratha 625 gobhi
गोभी के परांठों को आप एक नया ट्विस्ट देकरआसानी से तैयार कर सकते हैं।

9. गोभी शलजम का आचार

शेफः नीरू गुप्ता

अब आप इसका टेस्टी आचार भी डाल सकते हैं। ये आचार आपको कई वैरायटी के स्वाद देगा, जैसे मीठा, खट्टा, तीखा आदि।
 
picklwgobhi 625
आप इसका टेस्टी आचार भी डाल सकते हैं​

10. कॉलीफ्लावर चिली फ्राई

शेफः नारेन थिमिया, मिर्ची-टेस्ट ऑफ इंडिया, सिंगापुर

तीखा खाना पसंद करने वालों के लिए एक नई रेसिपी है। बनाने में आसान है। फूलगोभी के फूल को तीखे बैटर में डिप करके कुरकुरा होने तक फ्राई करना है।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com