विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

Tulsi For Immunity: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट करें तुलसी का सेवन, ये हैं अन्य फायदे

Tulsi Health Benefits: लगातार कोरोना के बढ़ते मामले और ठंड का कहर लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है. ठंड और कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.

Tulsi For Immunity: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट करें तुलसी का सेवन, ये हैं अन्य फायदे
Tulsi For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं.
  • तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है.
  • तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.
  • तुलसी के काढ़ें को सर्दी-खांसी में फायदेमंद माना जाता है.

Tulsi Health Benefits: लगातार कोरोना के बढ़ते मामले और ठंड का कहर लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है. ठंड और कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने के लिए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं. तुलसी (Basil Health Benefits) एक ऐसा पौधा है जो हर भारतीय हिंदू घर में आसानी से मिल जाएगा. तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटी-बायोटिक, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. तुलसी को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. जैसे, तुलसी काढ़ा, तुलसी चाय, तुलसी का पानी आदि. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं तुलसी से मिलने वाले लाभों के बारे में.

तुलसी से मिलने वाले लाभः (Health Benefits Uses Of Tulsi)

1. इम्यूनिटीः

सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं तुलसी के रस को खाली पेट पानी में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी के अलावा, सर्दी-जुकाम से भी बचा जा सकता है.

jtuhl2q8

सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.Photo Credit: iStock

2. मुंह की बदबूः

तुलसी के पत्ते खाने से सांसों से आने वाली बदबू, को दूर और दांतों से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है. खाली पेट तुलसी का सेवन मुंह की बदबू से निजात दिलाने में मददगार हो सकता है. 

3. तनावः

तुलसी के पानी का रेगुलर सेवन, तनाव जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है. ये एक एंटीडोट के रूप में काम करता है और दिमाग को शांत कर तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है.

4. वेट-लॉसः

तुलसी को वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ये सुपर हेल्दी ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ कमर को भी पतला करने में मदद कर सकता है.

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tulsi, Tulsi Benefits For Health, Tulsi Benefits For Immunity, Tulsi Benifits, Tulsi Cold And Cough, Tulsi Health Benefits, Tulsi Health Benefits In Hindi, Basil, Basil Benefits, Basil For Empty Stomach, Basil For Immunity, Basil Health Benefits, Basil For Health, तुलसी, Tulsi For Immunity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com