Best Foods For Skin: लगातार बढ़ती गर्मी और उमस ने परेशान कर रखा है. असल में गर्मी इतनी ज्यादा है कि शरीर बार-बार पसीने में तर हो जा रहा है. पसीना, गर्मी के चलते स्किन (Skin Care Tips) को कई समस्याएं हो सकती हैं. कई लोग इन समस्याओं से बचने के लिए कॉस्मेटिक, ब्यूटी प्रोड्क्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये सब चीजें स्किन को बाहर से प्रोटेक्ट कर सकती हैं. लेकिन बात जब स्किन के इंटरनल हेल्थ की आती है तो हमें हेल्दी डाइट और फूड्स का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही फूड्स के बारे में जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाएं रखने में मदद कर सकें.
इन चीजों को डाइट में शामिल कर स्किन को रख सकते हैं हल्दी और ग्लोइंग-
1. एवोकाडो-
एवोकाडो में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. एवोकाडो को ब्रेकफास्ट में शामिल कर स्किन को हेल्दी रख सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. टमाटर-
टमाटर लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप टमाटर को डाइट में शामिल करने के साथ इसके पेस्ट को भी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं.
3. अनार-
अनार को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जो स्किन पर पड़ी झुर्रियों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं.
4. कद्दू के बीज-
कद्दू की सब्जी तो आप सभी ने खाई होगी. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कद्दू के बीज जिंक, विटामिन ई और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
How To Make Mango Lassi Ice Cream: मैंगो लस्सी आइसक्रीम रेसिपी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं