विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2022

Popular Dishes For Holi: होली पर बनाएं जाने वाले पॉपुलर पकवान, यहां देखें लिस्ट

Holi Traditional Dishes : देश के अलग-अलग हिस्सों में होली के दिन कुछ खास पकवान बनाए जाते हैं और बड़े ही प्यार से मेहमानों को परोसे भी जाते हैं.

Popular Dishes For Holi: होली पर बनाएं जाने वाले पॉपुलर पकवान, यहां देखें लिस्ट
Popular Dishes For Holi: इन पारंपरिक पकवानों के बिना अधूरी है होली.

रंग और उमंग का त्योहार होली भाईचारे का त्योहार तो है ही ये पकवानों का दिन भी है. जी हां, कुछ पकवान ऐसे हैं जिनके बिना होली (Holi 2022) का मजा अधूरा होता है. बच्चे हो या बड़े वो इन पारंपरिक पकवानों (Traditional Dishes)  को खाने के लिए भी साल भर होली का इंतजार करते हैं. सालों से हमारी दादी-नानी होली के दिन इन पकवानों को बनाती आ रही हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में इस दिन कुछ खास पकवान बनाए जाते हैं और बड़े ही प्यार से मेहमानों को परोसे भी जाते हैं. इस साल होली में आप भी इन पकवानों को बनाना न भूलें.

होली के पॉपुलर पकवान- Popular Dishes For Holi:

1. दही वड़ा-
यूपी, बिहार और देश के अन्य कई हिस्सों में होली पर दही वड़े बनाने का रिवाज है. उड़द की दाल को पीसकर उसमें काली मिर्च, नमक और इलायची डाल कर इसे बनाया जाता है. वड़े को डीप फ्राई करने के बाद इसे दही के साथ सर्व करते हैं और ऊपर से खट्टी-मीठी चटनी जरूरी डाली जाती है, ताकि दही वड़े का पारंपरिक स्वाद बना रहे. आप इन्हें होली पर बना सकते हैं.

8ddcr1p8

2. ठंडाई-
होली बिना ठंडाई के भला कैसे मनाई जा सकती है. जी, हां ठंडाई का स्वाद इस दिन रंग और उमंग को और भी बढ़ा देता है. होली के मौके पर हर शहर और गांवों के हर चौराहे पर ठंडाई मिल जाएगी, हालांकि कानपुर और वाराणसी की ठंडाई की बात ही कुछ और है.

3. आलू के गुटके-
खासकर उत्तराखंड में चटपटे आलू के गुटके होली पर जरूर बनाए जाते हैं. होली पर मेहमानों के आने पर इसे सर्व करना यहां की परंपरा है.

4. मालपुआ-
स्वीट डिशेज से बिना होली अधूरी है. होली पर दूध और आटे के साथ ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर रस भले मालपुए बनाने की परंपरा रही है. कुछ लोग इसमें केला भी मिलते हैं, वहीं क्रिस्पी बनाने के लिए सूजी भी. इन मालपुओं का स्वाद मुंह में ऐसा घुलता है कि होली और भी रंगभरी हो जाती है.

5. कांजी वड़ा-
कांजी वड़ा भी होली का एक पारंपरिक पकवान है. खासकर गुजरात और राजस्थान में होली पर इसे जरूर बनाया जाता है. राजस्थान में कांजी वड़ा एक बेहद फेमस नाश्ता है.

6. गुजिया-
साल भर ये स्वीट डिश कभी बने ना बने लेकिन होली पर जरूर बनती है. जी हां, बात हो रही है गुजिया की. घर-घर में होली पर गुजिया बनाया और खाया जाता है. बाजारों में भी उनकी कई वैरायटी मिलती है, सूजी गुजिया, खोया गुजिया और चॉकलेट गुजिया जैसे कई वैरायटी होली पर बाजार में उपलब्ध रहती हैं.  

7. पूरन पोली
महाराष्ट्र की सबसे फेमस और पॉपुलर डिश है पूरन पोली, इसे होली के दिन बनाना यहां की परंपरा रही है. चने की दाल को आटे में भर कर इसे तैयार किया जाता है.

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Popular Dishes Made On Holi, Holi Dishes, होली के पॉपुलर पकवान, Traditional Dishes, Holi Traditional Dishes, Popular Dishes For Holi, Holi Special Recipes, State Wise Recipe, Holi Recipes In Bihar, Holi Recipes In Up, Easy Holi Recipes, Classical Holi Recipe, Holi 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com