विज्ञापन

गुजरात में मीठी तो राजस्थान में मसालेदार बनती है पूड़ी, हर राज्य का स्वाद करेगा हैरान

Puri Varities In India: क्या आप भी पूरी खाने के शौकीन हैं? लेकिन क्या आपको ये पता है कि आप एक ही तरह की जो पूड़ी बचपन से खाते आ रहे हैं उसकी कितनी वैरायटी हैं? हर राज्य में पूरी को बनाने और खाने का तरीका बिल्कुल अलग है. तो चलिए जानते हैं आज पूरी की कहानी.

गुजरात में मीठी तो राजस्थान में मसालेदार बनती है पूड़ी, हर राज्य का स्वाद करेगा हैरान
Puri Varities In India: भारत में हर जगह अलग स्वाद देती है पूड़ी. ( AI Image)

Puri Varities In India: भारत में खाने की जितनी वैरायटी मिलती है, उतनी शायद ही किसी और देश में देखने को मिले. यहां पर खाने की अलग-अलग विविधिताएं देखने को मिलती हैं. यहां पर हर राज्य का अपना अलग खाना है जिसका स्वाद भी अपने आप में खास है. हर जगह का खाना अपने यहां का विशेषता और संस्कृति की झलक पेश करता है.  यहां हर राज्य का अपना अलग स्वाद और खास पहचान है. ऐसा ही एक खाना है पूड़ी, जो लगभग हर घर में बनाई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूड़ी भी देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. हर जगह पूड़ी बनाने का तरीका अलग और इसका स्वाद भी अलग होता है. कहीं पर पूड़ी तीखी और मसालेदार होती है तो कहीं इसमें मीठे स्वाद का तड़का देखने को मिलता है. तो चलिए जानते हैं कि किस राज्य में किस तरह की पूड़ियां बनाई जाती हैं. 

कहां पर कैसी पूड़ी बनाई जाती हैं

Latest and Breaking News on NDTV
उत्तर भारत

बात उत्तर भारत की करें तो यहां पर आटे की फूली हुई पूड़ी बनाई जाती है. कई लोग इसमें अपनी पसंद के हिसाब से अजवाइन मिला लेते हैं. यहां पर पूड़ी को आलू की सब्जी, छोले, हलवे या अपनी पसंदीदा किसी भी चीज के साथ खाया जाता है. खासकर व्रत और त्योहारों में जब कच्चा खाना नहीं बनता है और पूजा-पाठ में भी पड़ी का खास महत्व होता है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में कचौड़ी जैसी मसालेदार पूड़ियां भी लोगों को खूब पसंद आती हैं. 

राजस्थान 

राजस्थान में जो पूड़िया बनती हैं, उनका स्वाद थोड़ा अलग होता है. यहां पर मसालेदार पूड़ियां बनाई जाती है. जिसमें कसूरी मेथी या मसाले मिलाकर उनको तैयार किया जाता है, जो लंबे समय तक खराब भी नहीं होती. आटे में थोड़ा सा घी या तेल मिलाकर गूंथने से ये पूड़ियां जल्दी खराब नहीं होती है और सफर के दौरान ले जाने के लिए भी परफेक्ट हैं. 

गुजरात 

गुजरात अपने मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है. तो अब आप समझ ही गए होंगे कि यहां पर कई लोग पूड़ी के आटे में हल्की चीनी या गुड़ मिलाना पसंद करते हैं. इसके अलावा इसमें आमरस या मीठी सब्जियों के साथ खाना लोगों को बहुत पसंद होता है.

बंगाल 

वहीं बंगाल में पूड़ी को लूची के नाम से जाना जाता है. यहां पर पूड़ी मैदे से बनाई जाती है जो नॉर्मल पूड़ियों से ज्यादा सॉफ्ट और रंग में सफेद होती है. इसे आलूर दम या मिठाइयों के साथ परोसा जाता है. बंगाल में त्योहारों और खास मौकों पर लूची जरूर बनाई जाती है.

साउथ 

वहीं बात करें दक्षिण भारत की तो यहां पर आपको पूड़ी का एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलता है. यहां पूड़ी को आटे से बनाया जाता है लेकिन इसको परोसा जाता है आलू की पानी जैसी सब्जी और नारियल चटनी के साथ. वहीं कई जगहों पर इसे नाश्ते के तौर पर खाना लोग खूब पसंद करते हैं. 

भारत अपनी इस खासियत के लिए भी जाना जाता है. यहां कि हर एक डिश में हर राज्य का नया स्वाद और नया अंदाज देखने को मिलता है. पूड़ी सिर्फ एक साधारण खाना नहीं, बल्कि भारतीय खाने की विविधता और संस्कृति की पहचान भी है. शायद यही वजह है कि देश के हर हिस्से में इसका स्वाद लोगों के दिल में खास जगह बना लेता है.

ये भी पढ़ें: कहीं कढ़ी में पड़ता है गुड़ तो कहीं लाल मिर्च का तड़का… हर राज्य की रेसिपी है अलग

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com