- क्रंची पोटैटो एक टेस्टी स्नैक्स है.
- क्रंची पोटैटो को आसानी से बना सकते हैं.
- क्रंची पोटैटो को टी टाइम में पेयर कर सकते हैं.
Crunchy Potatoes: वीकेंड बिताने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? खाने वाले कहते हैं कि स्वादिष्ट खाना बनाना और खाना, और हम सहमत हैं! वीकेंड हमारे डीप फूड की क्रेविंग और इच्छा व्यक्त करने का सबसे अच्छा समय है, यही कारण है कि हम अक्सर अपने शनिवार या रविवार या मिड वीक के फूड के लिए बाहर खाना खा रहे हैं या लेविश फूड बना रहे हैं. एक स्मूद और मसालेदार डिश खाने में एक निश्चित आनंद है जो किसी भी दिन हमारी डेली सिंपल फूड को मात देता है. अगर आप मूवी देखते समय कुछ क्रिस्पी, डीप-फ्राइड स्नैक्स खाने के लिए क्रेव कर रहे हैं, तो हमने आपके लिए एकदम परफेक्ट स्नैक ढूंढा है! इसे क्रंची आलू कहते हैं. यूट्यूब बेस्ड फ़ूड ब्लॉगर 'कुक विद रेशु' के लिए धन्यवाद, हमें एक आसान रेसिपी वीडियो मिला है जो आपको सिखाएगा कि इस स्नैक को कैसे बनाया जाए.

क्रंची आलू की रेसिपी घर पर कैसे बनाएं- How To Make Crunchy Potatoes Recipe At Home:
सबसे पहले आपको आलू को छीलकर फ्रेंच फ्राई की तरह पीस करना होगा. इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें और फिर किचन टॉवल पर रख दें. आलू को अच्छी तरह सुखा लें, अगर आप चाहते हैं कि आलू क्रंची हों तो सभी नमी को हटा दें. एक मिक्सिंग बाउल में, कटे हुए आलू डालें और उन्हें लाल मिर्च, सोया सॉस, चीनी, ऑर्गेनो और सिरका के साथ सीज़न करें. आलू में नमक या पानी न डालें, नमक मिलाने से आलू की नमी निकल जाती है जिससे आलू नरम हो जाते हैं. इसके बाद, कॉर्नफ्लोर, मैदा और अजीनोमोटो डालें. इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि कटे हुए आलू की कोटिंग न हो जाए. कढ़ाई में तेल गरम करें और आलू को गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें. क्रंची आलू तैयार हैं!
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नीचे दिए गए क्रंची आलू की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी वीडियो देखेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं