विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2022

Navratri 2022 7 Day: नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, नोट करें पूजा विधि, मंत्र और प्रसाद

Chaitra Navratri 2022 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्‍वरूप कालरात्र‍ि की पूजा का विधान है. नवरात्रि में सप्तमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है.

Navratri 2022 7 Day: नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, नोट करें पूजा विधि, मंत्र और प्रसाद
Maa Kalratri 7 Day: दुर्गा सप्तसती की कथा के अनुसार मां कालरात्रि ने रक्तबीज नामक राक्षस का वध किया था.
  • मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में बहुत ही भंयकर है.
  • मां कालरात्रि का हृदय बहुत ही कोमल और विशाल है.
  • मां कालरात्रि की सवारी गर्धव यानि गधा है.

Chaitra Navratri 2022 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्‍वरूप कालरात्र‍ि की पूजा का विधान है. नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) में सप्तमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. मां कालरात्रि ने असुरों का वध करने के लिए यह रूप लिया था. मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने वाले भक्तों को भूत, प्रेत या बुरी शक्ति का भय नहीं सताता. मां कालरात्रि की नाक से आग की भयंकर लपटें निकलती हैं. मां कालरात्रि (Maa Kalratri) की सवारी गर्धव यानि गधा है. शक्ति का यह रूप शत्रु और दुष्‍टों का संहार करने वाला है. मान्‍यता है कि मां कालरात्रि ही वह देवी हैं, जिन्होंने मधु कैटभ जैसे असुर का वध किया था. माना जाता है कि महा सप्‍तमी के दिन पूरे विध‍ि-व‍िधान से मां कालरात्रि की पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.  मां कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.

मां कालरात्रि पूजा विधि- Maa Kalratri Puja Vidhi:

नवरात्रि के सातवें दिन स्नान आदि से निवृत हो जाएं और मां कालरात्रि की पूजा आरंभ करने से पहले कुमकुम, लाल पुष्प, रोली लगाएं. माला के रूप में मां को नींबुओं की माला पहनाएं और उनके आगे तेल का दीपक जलाएं. मां को लाल फूल अर्पित करें.

5npvq0sg

मां कालरात्रि मंत्र- Maa Kalratri Mantra:

या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

गुड़ से बना मालपुआ-Jaggery Malpuas Recipe

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. सभी राक्षसों के लिए कालरूप बनकर आई मां दुर्गा कालरात्रि रूप में प्रकट हुई थीं. मान्यता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों को काल से बचाती हैं यानी मां के उपासक की अकाल मृत्यु नहीं होती है. और उन्हें भूत, प्रेत या बुरी शक्तियों का भय नहीं सताता. मां कालरात्रि को आप गुड़ से बने मालपुआ का भोग लगा सकते हैं. मालपुआ एक पॉपुलर रेसिपी है, जिसे खासतौर पर त्योहारों के दौरान बनाया जाता है. इसे आसानी से झटपट घर पर बनाया जा सकता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें. 

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chaitra Navratri 2022 Day 7, Navratri 2022 7th Day, Navratri 2022 7 Day, Navratri 2022, Navratri 2022 Day 7 Puja, Navratri 2022 Shubh Muhurat, Navratri 2022 End Date, Navratri 2022 Recipes, Navratri 2022 Vrat Recipes, Maa Kalratri Bhog, Maa Kalratri Bhog Recipe, Maa Kalratri Colour, Maa Kalratri Ki Puja Kiase Karein, Maa Kalratri Mantra, Maa Kalratri Puja Vidhi, Maa Kalratri Day 7, Maa Kalratri Day, ChaitraNavratri2022, World Health Day, MyHealthSecrets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com