- शकरकंद इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकती है.
- सर्दियों के मौसम में आने वाली शकरकंद एक ऐसी जड़ वाली सब्जी है.
- शकरकंद को डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
Benefits Of Sweet Potato: सर्दियों के मौसम में बहुत सी ऐसी चीजें आती हैं. जिन्हें हम अपनी डाइट में शामिल कर न केवल मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं. बल्कि शरीर को हेल्दी भी रख सकते हैं. दरअसल सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी (Immunity) काफी कमजोर हो जाती है, जिसके चलते हम जल्दी-जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. तो अगर आप भी सर्दियों में वायरल संक्रमण और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें. सर्दियों के मौसम में आने वाली शकरकंद (Benefits Of Sweet Potato) एक ऐसी जड़ वाली सब्जी है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. शकरकंद (Sweet Potato For Diabetes) को डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. शकरकंद में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और विटामिन बी6 पाया जाता है. तो चलिए हम आपको शकरकंद से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.
शकरकंद खाने के फायदेः (Shakarkand Khane Ke Fayde)
1. डायबिटीजः
सर्दियों के मौसम में डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. शकरकंद डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. सफेद स्किन वाली शकरकंद के सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज

सर्दियों के मौसम में डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए.Photo Credit: iStock
2. पाचनः
शकरकंद में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है. इसलिए शकरकंद खाने से आपका पाचनतंत्र भी बेहतर हो सकता है. शकरकंद कब्ज से राहत दिलाने में भी फायदेमंद माना जाता है. जिन लोगों को पेट की बीमारी होती है उन्हें शकरकंद का सेवन राहत दिला सकता है.
3. इम्यूनिटीः
शकरकंद में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. मजबूत इम्यूनिटी सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकती है.
4. मोटापाः
शकरकंद को डाइट में शामिल कर मोटापे की समस्या को कम कर सकते हैं. असल में शकरकंद में नेचुरल शुगर पाई जाती है जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है.
Prostate Cancer Early Symptoms: एक्सपर्ट से जानें प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं