विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2022

डाइट में शामिल करें ये पांच प्रकार के आटे से बनी रोटियां, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार

Best Flours For Health: हर भारतीय घर में रोजाना गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाई जाती हैं. लेकिन, सेहतमंद रहने के लिए बहुत से लोग दूसरे अनाज के आटे से बनी रोटियों को खाना पसंद करते हैं.

डाइट में शामिल करें ये पांच प्रकार के आटे से बनी रोटियां, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार
Flours For Health: डायबिटीज रोगियों को जौ और बाजरे के आटे से बनी रोटी खाने की सलाह दी जाती है.
  • बाजरे की तासीर गर्म होती है.
  • चने के आटे को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
  • मक्के की रोटी खाने में लाजवाब होती है.

Healthiest Flours For Every Purpose: हर भारतीय घर में रोजाना गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाई जाती हैं. लेकिन, सेहतमंद रहने के लिए बहुत से लोग दूसरे अनाज के आटे (Flours Benefits For Health) से बनी रोटियों को खाना पसंद करते हैं. आयुर्वेद में अनाज को शुकधान्य कहा जाता है. यह आयुर्वेदिक आहार का एक जरूरी भाग है. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आपको मैक्रो-न्यूट्रिएंट्स, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स मिनरल्स, विटामिन्स और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. कुछ अनाज को कई बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है. डायबिटीज रोगियों को जौ और बाजरे के आटे से बनी रोटी खाने की सलाह दी जाती है. ठीक उसी प्रकार चने के आटे को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है, जो प्रोटीन की कमी को दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. 

इन पांच प्रकार के आटे को डाइट में शामिल कर खुद को रख सकते हैं हेल्दीः

1. मक्के का आटा-

मक्का-कॉर्न खाना हम सभी को पसंद है. मक्का का आटा फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. कार्बोहाइड्रेट व शुगर ज्यादा होने के बावजूद, यह हाई ग्लाइसेमिक फूड नहीं है, इसलिए ये ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ने से बचाने में मदद कर सकता है.

qv7l7d9

2. चने का आटा-

चने को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. चने के आटे यानि बेसन में कैलोरी काफी कम पाई जाती है. इसे डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत और वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं. 

3. मल्टी-ग्रेन आटा-

मल्टी ग्रेन आटे को सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें कई तरह के अनाज को शामिल कर आटा तैयार किया जाता है. इस आटे से बनी रोटियां न केवल स्वाद बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती हैं. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत, वजन और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. 

4. बाजरे का आटा-

बाजरे को सर्दियों के मौसम में खूब पसंद किया जाता है. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में आपको अंदर से गर्म रखने में भी मदद कर सकता है. बाजरे के आटे से बनी रोटियों के सेवन से हड्डियों को मजबूत, पाचन को बेहतर रखा जा सकता है.

5. जौ का आटा-

जौ के आटे को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. जौ के आटे में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसको आंतों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इस आटे के सेवन से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flours For Health, Best Flours For Health, 5 Healthiest Flours For Every Purpose, Types Of Flour, Benefits Of Flour, Best Flour For Health In India, Which Flour Is Good For Health, Healthy Alternatives To Wheat Flour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com