विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2022

Aloe Vera Juice: डायबिटीज, वेट-लॉस, इम्यूनिटी समेत एलोवेरा जूस पीने के 5 गजब फायदे

Benefits Of Aloe Vera Juice: एलोवेरा एक ऐसा औषधीय पौधा है जिसे हम सबसे ज्यादा सुंदरता के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एलोवेरा सिर्फ स्किन, हेयर ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है.

Aloe Vera Juice: डायबिटीज, वेट-लॉस, इम्यूनिटी समेत एलोवेरा जूस पीने के 5 गजब फायदे
Aloe Vera Juice: एलोवेरा के जूस का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या को भी कंट्रोल किया जा सकता है.
  • एलोवेरा जूस के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है.
  • एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं.
  • एलोवेरा में मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण पाया जाता है.

Benefits Of Drinking Aloe Vera Juice: एलोवेरा एक ऐसा औषधीय पौधा है जिसे हम सबसे ज्यादा सुंदरता के लिए इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले गुण स्किन को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं. लेकिन एलोवेरा (Aloe Vera Benefits) सिर्फ स्किन, हेयर ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड, कोलीन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकते हैं. एलोवेरा जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं एलोवेरा जूस से मिलने वाले फायदे.

सेहत के लिए फायदेमंद है एलोवेरा जूस का सेवनः

1. वजन घटाने-

मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन को कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं. एलोवेरा में मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण मोटापे को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

0ji7t4q

एलोवेरा में मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण मोटापे को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. 

2. डायबिटीज-

एलोवेरा में एंटी-डायबिटिक (Diabetes) गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है. एलोवेरा जूस का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है.

3. पाचन-

अगर आपको पाचन (Digestion) की समस्या है तो आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं. एलोवेरा में लैक्सेटिव गुण मौजूद होता है, जो पेट साफ रखने पाचन और कब्ज से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है.

4. सूजन-

अगर आपके शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या है तो आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं. एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

5. इम्यूनिटी-

एलोवेरा जूस का सेवन कर शरीर को संक्रमण (Infection) से बचा सकते हैं. एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.  

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vera Juice, Aloe Vera, Aloe Vera Juice, Aloe Vera Benefits, Aloe Vera Benefits In Hindi, Aloe Vera Juice Health Benefits, Aloe Vera For Health, Aloe Vera For Skin, Aloe Vera For Weight Loss, Aloe Vera Uses, Aloe Vera Nutrition, Aloe Vera Juice Peene Ke Fayde, Aloe Vera Juice Good For Health, एलोवेरा, एलोवेरा का इस्तेमाल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com