आजकल हर कोई सुबह उठकर कुछ ऐसा पीना चाहता है जिससे वजन कम हो जाए और पेट साफ रहे. ऐसे में एलोवेरा जूस का नाम सबसे पहले आता है. बहुत से लोग इसे सेहत के लिए वरदान मानते हैं, पर क्या सचमुच खाली पेट एलोवेरा जूस पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा है या इससे नुकसान भी हो सकता है? आइए जानते हैं क्या है सच्चाई.
खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के फायदे:
सुबह-सुबह एलोवेरा जूस पीने से पेट की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं. यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की दिक्कत को दूर करता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो चेहरे पर चमक लाते हैं और खून को साफ करने में मदद करते हैं. वजन घटाने वालों के लिए यह किसी जादुई ड्रिंक से कम नहीं है, इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है.
क्या खाली पेट एलोवेरा जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है?
हर चीज का असर हर इंसान पर अलग होता है. एलोवेरा की तासीर कुछ लोगों पर अलग असर कर सकती है. जिन लोगों का पेट बहुत संवेदनशील होता है, उन्हें खाली पेट इसे पीने से पेट में दर्द या दस्त की शिकायत हो सकती है. अगर आपको लो ब्लड शुगर या लो बीपी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसे बिल्कुल न पिएं. बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जूस में कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान कर सकते हैं.
एलोवेरा जूस कैसे पिएं?
अगर आप एलोवेरा जूस पीना ही चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है,
- सबसे पहले तो कोशिश करें कि पौधा घर का हो और ताजा जेल निकालकर इस्तेमाल करें.
- पत्ते से जेल निकालकर उसे 2 से 3 बार अच्छे से पानी से धो लें ताकि उसका पीला रस निकल जाए.
- शुरुआत में बहुत थोड़ी मात्रा से शुरू करें, जैसे 10 से 15 ml जूस को एक गिलास सादे पानी में मिलाकर.
- इसे कभी भी गाढ़ा न पिएं, हमेशा पानी में पतला करके पिएं, चाहें तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं.
- इसे पीने के 30 से 40 मिनट बाद ही कुछ खाएं-पिएं.
इसे भी पढ़ें: करवा चौथ की तैयारी में शामिल करें ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं