सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखने लगता है. सबसे पहले स्किन रूखी, खिंची हुई और बेजान महसूस होने लगती है. ऐसे में महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के अलावा कुछ लोग घर पर बने फेस जेल भी आजमाते हैं. अलसी और एलोवेरा से तैयार जेल ऐसा ही एक विकल्प है. इसकी जेल जैसी बनावट स्किन को नमी देने और मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकती है. हालांकि, यह झुर्रियां मिटाने या त्वचा में कोलेजन बढ़ाने का प्रमाणित इलाज नहीं है.
अलसी और एलोवेरा फेस जेल बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
इस जेल को बनाने के लिए आपको किचन में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज, 1 कप पानी, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, 1 विटामिन ई कैप्सूल और 1 बड़ा चम्मच बादाम या नारियल का तेल आादि से फेस जेल तैयार कर सकते हैं. अगर आपकी स्किन ऑयली या मुंहासों वाली है तो बादाम या नारियल का तेल डालने से बचें. भारी तेल कुछ लोगों के लिए रोमछिद्र बंद होने और मुंहासों की परेशानी बढ़ने की वजह बन सकते हैं.
इस तरह तैयार करें अलसी का नेचुरल जेल
इसके अलावा, सबसे पहले एक पैन में अलसी के बीज और पानी डालकर मध्यम आंच पर उबालें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें. कुछ देर बाद पानी गाढ़ा होकर जेल जैसा दिखने लगेगा. गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का गर्म रहते हुए साफ सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें. अब इस जेल को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसमें एलोवेरा जेल और वििटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं. चाहें तो अपनी त्वचा के अनुसार थोड़ा बादाम या नारियल तेल भी डाल सकते हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर साफ और एयरटाइट डिब्बे में भर लें.
रात में चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल
बता दें कि रात को चेहरा किसी माइल्ड फेसवॉश से साफ करें और तौलिए से थपथपाकर सुखा लें. अब थोड़ा सा जेल लेकर चेहरे और गर्दन पर पतली परत लगाएं. हल्के हाथों से लगाएं, स्किन को रगड़ें नहीं. अगर त्वचा पर कोई परेशानी नहीं होती तो इसे राातभर लगा रहने दे सकते हैं.
लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
साथ ही, घर पर बने इस जेल में प्रिजर्वेटिव नहीं होता है इसलिए इसे कम मात्रा में बनाएं और फ्रिज में रखें. इसकी गंध, रंग या बनावट बदलने पर इस्तेमाल न करें. चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. जलन, खुजली या लालिमा होने पर तुरंत धो दें. संवेदनशील स्किन या लगातार रूखेपन की समस्या में स्किन एक्सपर्ट की सलााह लेना बेहतर है.
ये भी पढ़ें- सिर में बार-बार खुजली होती है तो इस पानी से धो लें बाल, आचार्य मनीष ने बताया सिर की खुजली दूर करने का रामबाण नुस्खा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं