सलमान ख़ान ने 50वें जन्मदिन पर कहा, सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखेंगे

सलमान ख़ान ने 50वें जन्मदिन पर कहा, सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखेंगे

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (फाइल फोटो)

मुंबई:

सुपरस्टार सलमान ख़ान 50 साल के हो चुके हैं। अपना 50वां जन्मदिन सलमान ख़ान ने मुम्बई से सटे अपने फ़ार्म हाउस पर मनाया। सलमान के जन्मदिन के जश्न में उनका परिवार और उनके ख़ास दोस्त शरीक हुए।

इस पार्टी में सलमान ख़ान की कथित गर्लफ्रेंड लुलियावंतूर सहित बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा, अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर, जैकलीन फर्नांडिस समेत बॉलीवुड की कुछ और हस्तियां शामिल हुईं और सलमान को जन्मदिन की बधाई दी।

आम तौर पर सलमान ख़ान अपने जन्मदिन पर मीडिया से बात नहीं करते हैं मगर इस बार वो मीडिया से रूबरू हुए। सलमान ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया और 2003 के हिट एंड रन मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बरी किये जाने के बाद पहली बार मीडिया से बात की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

महाराष्ट्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दिए जाने पर भी सलमान बोले और कहा कि "ये अच्छी और ख़ुशी की बात है कि मैं बरी हो गया... मेरे मां-बाप के सिर पर सालों से जो बोझ था वह हट गया। अब वो अब खुश हैं। सुप्रीम कोर्ट जाना राज्य सरकार का हक है, हम लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे। जिंदगी लड़ने का ही नाम है।''