विज्ञापन

गाड़ियों के काफिले के साथ धूल उड़ाते हुए सेट पर पहुंचे सलमान, कमाल की दिखी फिटनेस, 19 साल छोटी एक्ट्रेस संग शुरू की शूटिंग

सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में दंबग खान साउथ की एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं.

गाड़ियों के काफिले के साथ धूल उड़ाते हुए सेट पर पहुंचे सलमान, कमाल की दिखी फिटनेस, 19 साल छोटी एक्ट्रेस संग शुरू की शूटिंग
सलमान खान ने नए प्रोजेक्ट के लिए कस ली कमर
Social Media
नई दिल्ली:

भारतीय सिनेमा के मच अवेटेड कोलैबोरेशन में से एक के लिए मंच तैयार करने के बाद, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी हाई-ऑक्टेन एंटरटेनर की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में सलमान खान और नयनतारा लीड रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है, जो एक शानदार सिनेमैटिक सफर की शुरुआत है. वामशी पैडिपल्ली द्वारा निर्देशित और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा निर्मित, यह फिल्म दो जबरदस्त कलाकारों को एक साथ लाती है. यह एक बड़े पैमाने पर बनी हाई-ऑक्टेन एंटरटेनर है.

पहले इंट्रो वीडियो से ही ऐसा एक्सपीरियंस मिला है जो स्टार पावर, कहानी कहने के अंदाज और भव्यता को एक साथ लाता है और यह बड़े पर्दे पर सचमुच एक यादगार पल देने का वादा करता है. दिल राजू प्रस्तुत करते हैं, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स की फिल्म, जिसे शिरीष और कुलदीप राठौर ने प्रोड्यूस किया है और रफी काजी ने को-प्रोड्यूस किया है. दिल राजू के ऑफीशियल यूट्यूब पर आए वीडियो में सलमान खान की झलक, उनका स्वैग और फिटनेस कमाल की लग रही है. इसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म अगर सही ट्रैक पर बैठ गई तो ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है क्योंकि दर्शकों को थियेटर तक लाने की वो पावर सलमान खान में कम नहीं. जब उनकी एवरेज फिल्म 100 करोड़ कमा सकती है तो फिर जरा परफेक्ट बैलेंस अगर उनका साथ दे बॉक्स ऑफिस का धुरंधर बनने से कौन रोक सकता है.

इस फिल्म में सलमान खान साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं. सलमान के साथ उनकी ये पहली फिल्म है. इससे पहले नयनतारा, शाहरुख खान के साथ जवान में नजर आ चुकी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com