विज्ञापन

रणवीर-दीपिका से लेकर आलिया-रणबीर तक… जब इन 7 सेलेब्स ने ‘ प्रेग्नेंसी न्यूज’ को बना दिया यादगार पल

हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर जिस तरीके से शेयर की, उसने एक बार फिर दिखा दिया कि ये ट्रेंड कितना बदल चुका है. आइए जानते हैं उन कपल्स के बारे में, जिन्होंने इस खास पल को और भी यादगार बना दिया.

रणवीर-दीपिका से लेकर आलिया-रणबीर तक… जब इन 7 सेलेब्स ने ‘ प्रेग्नेंसी न्यूज’ को बना दिया यादगार पल
इन बॉलीवुड स्टार्स कपल्स ने ‘खुशखबरी’ को बना दिया यादगार पल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया के दौर में अब सिर्फ खबर देना काफी नहीं होता, उसे खास बनाना भी जरूरी हो गया है. खासकर जब बात जिंदगी के सबसे बड़े पलों की हो. बॉलीवुड में प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट अब एक सिंपल जानकारी नहीं, बल्कि ऐसा मोमेंट बन गया है जिसे सेलेब्स अलग अंदाज में पेश करते हैं. हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर जिस तरीके से शेयर की, उसने एक बार फिर दिखा दिया कि ये ट्रेंड कितना बदल चुका है. आइए जानते हैं उन कपल्स के बारे में, जिन्होंने इस खास पल को और भी यादगार बना दिया.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान एक बेहद इमोशनल ट्विस्ट के साथ किया. उन्होंने अपनी बेटी को ही इस खबर का हिस्सा बना दिया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई, जिसने इस अनाउंसमेंट को और भी खास बना दिया.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
इस कपल ने सिंपल आइडिया को क्रिएटिव टच देकर वायरल बना दिया. ‘1+1=3' लिखा केक और छोटे पैरों के निशान. बस इतनी सी तस्वीर ने बिना कुछ कहे पूरी कहानी बता दी.

यह भी पढ़ें- क्या पाकिस्तान में कपड़े बेच रही हैं आलिया भट्ट? सूट का विज्ञापन करते हुए फोटो वायरल, जानें क्या है सच

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना और विक्की ने अपने खास पल को एक पर्सनल और वार्म अंदाज में शेयर किया. पोलरॉइड स्टाइल फोटो में कैटरीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, वहीं विक्की का रिएक्शन इस तस्वीर को और ज्यादा इमोशनल बना गया.

वरुण धवन और नताशा दलाल
मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए दी गई यह खुशखबरी फैंस को काफी पसंद आई. तस्वीर में वरुण का अपनी पत्नी के बेबी बंप पर किस करना इस पल को और भी खास बना गया.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया और रणबीर ने इस पल को बेहद पर्सनल तरीके से शेयर किया. हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड की झलक और उसके साथ शेर-शेरनी की तस्वीर. यह अनाउंसमेंट इमोशन और सिंबल दोनों का मिश्रण था.

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
स्टाइल और एलिगेंस के लिए मशहूर इस कपल ने भी अपनी प्रेग्नेंसी को अलग अंदाज में पेश किया. ब्लैक एंड व्हाइट मैटरनिटी फोटोशूट ने इस खबर को एक क्लासी टच दिया.

यह भी पढ़ें- 1 बंगला, 3 सुपरस्टार, तीनों को किया बर्बाद, जानिए शापित बंगले की कहानी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा और सिद्धार्थ ने बेहद सिंपल लेकिन क्यूट अंदाज चुना. छोटे-छोटे बेबी सॉक्स के साथ शेयर की गई तस्वीर ने इस खबर को सीधे दिल तक पहुंचा दिया.
जाहिर है कि बॉलीवुड में खुशखबरी देने का तरीका बदल चुका है. हर कपल अपने अंदाज में इस पल को खास बनाना चाहता है, ताकि यह सिर्फ एक खबर न रहे, बल्कि एक यादगार कहानी बन जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnancy Announcement Of Bollywood Celebs, Alia Ranbir, Parineeti Chopra And Raghav Chadha, Katrina Kaif And Vicky Kaushal, Varun Dhawan And Natasha Dalal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com