विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2016

करण जौहर की पार्टी में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने जब थिरक- थिरककर किया डांस!

करण जौहर की पार्टी में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने जब थिरक- थिरककर किया डांस!
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर...
  • करण जौहर की पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं
  • रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने जुम्मा चुम्मा वाले गीत पर भी डांस किया
  • ये वीडियो किसी ने इंस्टग्राम पर पोस्ट किए गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक साथ आपने कम ही देखा होगा। और वह भी इस अवतार में तो बिल्कुल ही नहीं देखा होगा जैसा कि हम दिखाने जा रहे हैं! चिंता न करें, कोई गंभीर बात नहीं... बस हंसने और खुश होने के लिए हम आपको कुछ ऐसे वीडियो दिखा रहे हैं जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर ने 23 जुलाई को मुंबई में एक पार्टी आयोजित की जिसमें दोनों झूमकर नाचे...

पहले वीडियो में रणवीर और रणबीर भरी भीड़ के सामने रणबीर की फिल्म ये जवानी है दीवानी फिल्म के गाने 'आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के' पर थिरक रहे हैं। वैसे इस गाने असल में रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण ने डांस किया है लेकिन यहां उनकी कमी एक प्रकार से पूरी करते दिख रहे हैं रणवीर सिंह.. :)
 
 

पार्टी में दोनों ने कितनी मस्ती की उसका उदाहरण इस दूसरे वीडियो से भी लग जाता है। दूसरे वीडियो में कपूर तो बाकायदा टेबल पर चढ़कर नाच रहे हैं। अमिताभ बच्चन की हम फिल्म के गाने जुम्मा चुम्मा पर इन दोनों ने मस्त डांस किया।
 

इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और आलिया भट्ट जैसी सिलेब्रिटी भी शामिल हुई थीं। वैसे बता दें कि रणवीर सिंह ने हाल ही में पेरिस में बेफिक्रे फिल्म की शूटिंग की है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया है। खबर है कि वह संजय लीला भंसारी की पद्मावती में भी देखे जा सकते हैं। फिल्म में दीपिका पद्मावती की भूमिका में हैं। वहीं, रणवीर कपूर के आगामी प्रोजेक्ट हैं- जग्गा जासूस। इसमें कटरीना कैफ उनके साथ हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, करण जौहर, Karan Johar, Ranveer Singh, Ranbeer Kapooor, Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com