विवेक ओबरॉय के घर आई एक नन्हीं परी

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा ने एक बिटिया को जन्म दिया है। विवेक का दो साल का एक बेटा विवान वीर ओबरॉय भी है।

जेनेलिया देशमुख ने विवेक और प्रियंका को ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने कहा ‘‘..बधाई हो.. प्रियंका और विवेक ओबरॉय...वीर को बहन मिल गई... आप सभी को शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार ।’’

विवेक ओबरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से 29 अक्टूबर 2010 को शादी की थी। कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फरहा खान ने भी विवेक ओबरॉय उनकी पत्नी को शुभकामनाएं भेजी हैं। बॉलीवुड के कॉन्ट्रवर्शी किंग कमाल खान (KRK) ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, लड़की (असली लक्ष्मी) के आने से आपका परिवार पूरा हो गया है।

इनपुट : भाषा


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com