विज्ञापन

शेखर सुमन के भूतिया घर पहुंची फराह खान, अंधेरे-सन्नाटे के बीच आई बिल्ली की आवाज, दिलीप के साथ भागीं चीखते हुए

फराह खान व्लॉग में शेखर का खूबसूरत और आलीशान घर दिखाती हैं और साथ में मिलकर सभी खूब बातें करते . शेखर का घर सिर्फ देखने में ही आलीशान नहीं है. यह उनकी पर्सनैलिटी, पुरानी यादों और उनकी जिंदगी की झलक बयां करता है.

शेखर सुमन के भूतिया घर पहुंची फराह खान, अंधेरे-सन्नाटे के बीच आई बिल्ली की आवाज, दिलीप के साथ भागीं चीखते हुए
शेखर सुमन के भूतिया घर पहुंची फराह खान
नई दिल्ली:

फराह खान आए दिन सेलेब्स के घर जाती हैं और उनके घर की वीडियो शूट करती हैं, लेकिन हाल ही में वह एक ऐसे सेलेब्स के घर पहुंचीं, जहां उन्हें काफी डरावना लगा. जीहां वह घर है एक्टर शेखर सुमन का. दरअसल, शेखर ने फराह को रात के वक्त अपने घर पर बुलाया था. जब वह पहुंची तो उनके घर को देख कर फराह और उनके कुक की हालात खराब हो गई. वहां का नजारा कुछ ऐसा था, घर का दरवाजा खुला था, चारों तरफ अंधेरा था.  घर की लाइट्स भी ऑफ थीं.  यही नहीं बिल्ली की डरावनी आवाजें भी आ रही थीं.  वीडियो में दिलीप और फराह का डर के मारे चीख निकल गई.

वह दिलीप से कहती दिख रही हैं इस घर में मैं दिन में आई हूं. सुंदर घर है. बाद में वह ऊपर जाती हैं, जहां उन्हें शेखर के कुत्ते बिल्ली दिखते हैं. शेखर उनसे पूछते हैं फराह लोग नीचे से ऊपर आते हैं. तुम ऊपर से नीचे कैसे आई. तब फराह कहती हैं कि वह जब आईं तो इस घर में कोई नहीं था और घर में अंधेरा था. इस बात पर शेखर कहते हैं कि मैं तो यहीं बैठा था. सारी लाइट्स ऑन थीं.

यह भी पढ़ें- एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम

खूबसूरत और आलीशान है शेखर का घर 

फराह इसी व्लॉग में शेखर का खूबसूरत और आलीशान घर दिखाती हैं और साथ में मिलकर सभी खूब बातें करते . शेखर का घर सिर्फ देखने में ही आलीशान नहीं है. यह उनकी पर्सनैलिटी, पुरानी यादों और उनकी जिंदगी की झलक बयां करता है. मुंबई में उनका चार-मंजिला विक्टोरियन-स्टाइल पेंटहाउस है, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी अलका के साथ मिलकर डिजाइन किया है. हल्के रंग, पुराने लुक वाले फर्नीचर, एंटीक कलेक्शन और दुनिया भर के शहरों की यात्रा के दौरान ली गई खास चीजें. इस जगह में देखने लायक बहुत कुछ है. झूमर और नक्काशीदार खंभों से लेकर समुद्र और पहाड़ियों की तरफ खुलने वाली बालकनी तक.

अंदर आते ही, फराह ने कहा, “दोस्तों, मैंने लोखंडवाला में ऐसा घर कभी नहीं देखा. लोखंडवाला ही क्यों, मैंने पूरे मुंबई में ऐसा घर कभी नहीं देखा. आपको लगेगा कि आप लंदन आ गए हैं.” घर का अंदरूनी हिस्सा आपको किसी दूसरी दुनिया में ले जाने जैसा अनुभव देता है. जहां सजावट सिर्फ सजाने के लिए नहीं होती, बल्कि एक कहानी कहती है. फराह और शेखर मजाक मस्ती करते हैं और खाना खाते हैं.

यह भी पढ़ें-  सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप, मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

शेखर के भूतिया घर में फराह ने की शूटिंग

फराह जब रात को 12 बजे जाने लगती हैं तो गार्ड उन्हें रोक लेता है और पूछता है कि आप लोग कहा गए थे ? वह बताती हैं कि वह शेखर के घर से आ रही हैं तो गार्ड उन्हें कहता है कि वहां तो कोई नहीं रहता. वह बताती हैं कि हम शेखर सुमन जी के 20वें माले के घर पर गए थे. गार्ड उन्हें बताता है कि वह तो 20 साल के बंद पड़ा है. वहां कोई नहीं रहता.  यह सुनकर फराह और दिलीप भागने लगते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan, Farah Khan Choreography, Farah Khan News, Farah Khan Age, Farah Khan Vlog Dilip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com