विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2017

"जग्गा जासूस" के गीत "मुसाफिर" की एक झलक दिखाने वाला वीडियो जारी

गीत के इस टीज़र में जग्गा के पिताजी को खोजते हुए नजर आ रहे हैं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

"जग्गा जासूस" के गीत "मुसाफिर" की एक झलक दिखाने वाला वीडियो जारी
  • वीडियो में प्रमुख अभिनेता संगीतकार प्रीतम से बात करते हुए दिख रहे
  • अनूठे तरीकों से दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयारी कर रहे निर्माता
  • फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा दी
मुंबई: फिल्म "जग्गा जासूस" के निर्माता ने आने वाले गीत 'मुसाफिर' के पर्दे के पीछे के दृश्यों का एक वीडियो जारी किया है. जग्गा जासूस के प्रमुख अभिनेता रणबीर कपूर उर्फ जग्गा और कटरीना कैफ उर्फ श्रुति फिल्म का एक ओर गीत "मुसाफिर" को अपने प्रसंशको के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं.

गीत के इस टीज़र में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जग्गा के पिताजी को खोजते हुए नजर आ रहे हैं. पर्दे के पीछे के इस वीडियो में फिल्म के प्रमुख अभिनेता संगीत कलाकार प्रीतम के साथ अनौपचारिक बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं.


फिल्म के निर्माता अपने विभिन्न अनूठे तरीकों से दर्शकों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के लिए संगीतमय मनोरंजन का माध्यम बन रही है.

जग्गा जासूस में प्रमुख रूप से जग्गा और श्रुति के कई उतार-चढ़ाव और साथ ही कई साहसी क्षणों को दिखाया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने जग्गा की दुनिया को देखने के लिए दर्शकों को ओर भी ज्यादा उत्सुक कर दिया है.

यह फिल्म एक साहसी नाटक है जिसमें रणबीर का किरदार उनके लापता पिता की तलाश में है. अनुराग बसु द्वारा निर्देशित, डिजनी और पिक्चर शुरू प्रोडक्शन की जग्गा जासूस 14 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ प्रमुख भूमिकाएं निभाएंगे. प्रीतम फिल्म के संगीत की रचना कर इसमें चार चांद लगाएंगे.
लेखक के बारे में
img
इकबाल परवेज़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagga Jasoos, Video Released, Jagga Jasoos Song, Musafir, Bollywood, Ranbir Kapoor, Catrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com