विज्ञापन

सनी देओल के लिए बेटे करण देओल का फादर्स डे पोस्ट, बंटवारा 1947 से शेयर की अनदेखी तस्वीरें 

बंटवारा 1947 में ऑफस्क्रीन बाप बेटे सनी देओल और करण देओल की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसकी झलक फादर्स डे पर सामने आई है. 

सनी देओल के लिए बेटे करण देओल का फादर्स डे पोस्ट, बंटवारा 1947 से शेयर की अनदेखी तस्वीरें 
सनी देओल ने करण देओल को कहा हैप्पी फादर्स डे
नई दिल्ली:

Father's Day 2026: दुनियाभर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. वहीं सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी पापा के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस के बीच वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि पोस्ट के साथ शेयर की गईं तस्वीरें अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 से हैं, जिसमें ऑफस्क्रीन बाप-बेटे की जोड़ी ऑनस्क्रीन बड़े पर्दे पर नजर आने को तैयार है. इस पोस्ट के साथ करण देओल ने बेहद खूबसूरत कैप्शन दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं खुद सनी देओल ने भी करण देओल के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है. 

करण देओल ने कहा- हैप्पी फादर्स डे 

करण देओल ने बंटवारा 1947 से बीटीएस से तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कुछ पल ऐसे होते हैं जो किस्मत में लिखे होते हैं. पापा के सेट पर उनसे उनके साथ एक्टिंग करने के अपने सपने के बारे में बताना, उन्हीं पलों में से एक था. और आज उनके साथ स्क्रीन शेयर करना, उन्हें इतने करीब से देखना, इस फादर्स डे को सच में खास बनाता है. 14 अगस्त 2026 को वह सपना सच होगा और मुझे 'बंटवारा 1947' में अपने पापा के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा. यह एक ऐसा एहसास है जिसे मैं कभी पूरी तरह शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा और इसे मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा. 

ये भी पढे़ं- Toxic Release Date: यश की टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का ऐलान, इन फिल्मों से होगी टक्कर

सनी देओल ने कहा- लव यू बेटा

Latest and Breaking News on NDTV

आगे उन्होंने लिखा, मैंने उन्हें एक बेटे, भाई, पिता, एक्टर और लाखों लोगों के चहेते लिजेंड के तौर पर देखा है. लेकिन सेट पर उनके साथ खड़े होने पर मुझे याद आया कि उनका सबसे बड़ा रोल बस 'खुद' बने रहना है. ईमानदार, विनम्र, मजबूत और हर काम में पूरी तरह समर्पित. हैप्पी फादर्स डे पापा - मेरे सबसे बड़े टीचर, मेरे सबसे मजबूत सपोर्ट और मेरे पहले हीरो. आपके साथ इस पल को जीने के लिए मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं. इस पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा- लव यू बेटा. 

बंटवारा 1947 के बारे में 

आमिर खान प्रोडक्शन में बनीं बंटवारा 1947 में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह नजर आने वाले हैं, जिसके किरदारों की झलक हाल ही में सामने आई थीं. वहीं पोस्टर्स में सभी किरदारों के चेहरों पर विभाजन के समय के दर्द और संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई थी. 'बंटवारा 1947' का निर्देशन मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है. यह फिल्म सनी देओल और राजकुमार संतोषी का री-यूनियन है. इससे पहले दोनों ने 'घायल' और 'दामिनी' जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया था. फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. वहीं कहानी में एक हिंदू परिवार को दिखाया गया है, जो लाहौर से भारत आता है और उन्हें एक हवेली मिलती है जो पहले एक मुस्लिम परिवार की थी. लेकिन फिर पता चलता है कि उस हवेली में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला अभी भी रह रही है. 

ये भी पढे़ं- पंचायत से भी ज्यादा TVF की इस सीरीज की IMdb रेटिंग, प्राइम वीडियो पर है 5 एपिसोड की थ्रिलर का जलवा, ना करें मिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fathers Day, Sunny Deol, Karan Deol, Bollywood, Batwara 1947
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com