कुमकुम भाग्य, 09 जून 2017 फुल एपिसोड:
कुमकुम भाग्य फुल एपिसोड: कल के एपिसोड में आपने देखा कि प्रज्ञा और अभी दोनों गुंडों के चंगुल से बच निकलते हैं. इस बीच सीरियल किलर दुष्यंत निखिल के पास पहुंच जाता है. आलिया निखिल और दुष्यंत से कहती है कि उसके भाई को कुछ नहीं होना चाहिए. वह सिर्फ यही चाहती है कि प्रज्ञा को मारा जाए. आलिया इस बात से अंजान है कि निखिल दोनों को ही मार देना चाहता है. दुष्यंत के आने पर आलिया उसे भी डांटना शुरू करती है, तो दुष्यंत उसे चुप करा देता है. वह उसे कहता है कि बेकार में उसके काम में टांग न अड़ाए उसे अच्छी तरह पता है कि उसे क्या करना है. निखिल यह देखकर खुश होता है कि कोई तो है जो आलिया को चुप करा सकता है.
इसके बार निखिल और दुष्यंत आपस में बात करते हैं. निखिल दुष्यंत को बताता है कि प्रज्ञा-अभी घोड़े पर बैठकर भागे हैं. दुष्यंत को इस बात पर गुस्सा आता है कि निखिल ने उसे कल से प्रज्ञा की फोटो क्यों नहीं भेजी. अगर निखिल ने फोटो भेजी होती तो वो उसे वहीं खत्म कर देता जब आते हुए वे उसे रास्ते में दिखे थे.
उधर घोड़े पर सवार होकर भागे प्रज्ञा-अभी काफी आगे निकल गए हैं. प्रज्ञा इस बात से इम्प्रेस होती है कि अभी को घोड़ा बहुत अच्छा चलाना आती है. बस फिर क्या था प्रज्ञा के सामने अभी बड़ी बड़ी फैंकने लगता है. इस पर प्रज्ञा उसे कहती है कि मुझे भी घोड़ा चलाना सिखाओ. जब अभी प्रज्ञा को घोड़े की कमान पकड़ाता है, तो घोड़ा दोनों को नीचे गिरा देता है.
उधर दुष्यंत गुंडों के साथ प्लान बनाता है कि कैसे दोनों को पकड़ना है. वो तय करता है कि तीन-तीन लोग लेफ्ट और राइट में जाएंगे. दुष्यंत को इस तरह प्लानिंग करते देख आलिया और निखिल दोनों को लगता है कि अब तो दोनों के काम बन ही जाएंगे. दुष्यंत सबको कहता है कि फोन पर हर छोटी से छोटी जानकारी उसे बताई जाए.
उधर अभी और प्रज्ञा भटक चुके हैं. उन्हें समझ नहीं आता कि किस ओर जाना है.
पूरब और दादी को इस बीच धूंआ दिखता है, तो उन्हें भी शक होता है कि अखिर जंगल में यह धूंआ कैसा. दादी कहती है कि यह आग जंगल की आग नहीं है, बल्कि लगाई गई है. सब उस ओर निकल पड़ते हैं.
उधर, तनु को होश आ जाता है. वह कमरे से बाहर जाने की कोशिश करती है, तो देखत है कि दादी अंदर आ रही हैं. वह फिर से बिस्तर पर बेहोश होने का नाटक करती है. तनु को बेहोश देखकर दादी आराम करने के लिए बैठ जाती है. इसी मौके का फायदा उठा कर तनु दोनों को कमरे में बंद कर भाग जाती है.
अभी और प्रज्ञा को भटकते भटकते रात हो जाती है. उधर बरसात का भी मौसम है, तो दोनों को बरसात होने की चिंता सताने लगती है. इसी बीच उनकी नजर एक कार पर पड़ती है. दोनों बरसात से बचने के लिए उसमें बैठ जाते हैं.
वहीं, तनु आलिया को फोन करती है, तो उसे सारी बातों का पता चलता है. तनु निखिल से फोन पर बात करते हुए कहती है कि अगर वह उसे प्यार करता है, तो सिर्फ प्रज्ञा को नहीं अभी को भी मार दे. क्योंकि उसकी वजह से उसका सब कुछ बर्बाद हो गया. तनु निखिल से कहती है कि यह बात वह आलिया को पता न चलने दे. निखिल भी इस तरह रिएक्ट करता है कि तनु उसे फोन पर डांट रही है. इस बात से आलिया भी खुश होती है.
अब देखना यह होगा कि अभी और प्रज्ञा दोनों जंगल में सही रास्ते से बच कर भाग पाएंगे या नहीं, पूरब और दादी दोनों को ताश पाएंगे या नहीं, क्या दुष्यंत दोनों को तलाश कर खत्म कर देगा. पाएं आपके मनपसंद शो कुमकुम भाग्य के अपडेट्स सबसे तेज.
कुमकुम भाग्य, 08 जून 2017 फुल एपिसोड: आग से बच निकले, लेकिन सीरियल किलर के पंजे से कैसे बचेंगे अभी-प्रज्ञा
कुमकुम भाग्य, 07 जून 2017 फुल एपिसोड: आग के ढेर में फंसे अभी-प्रज्ञा, क्या यहीं खत्म होगी दोनों की कहानी...
'कुमकुम भाग्य' 6 जून 2017 फुल एपिसोड: गुंडों के चंगुल में अभी-प्रज्ञा ने बिताए प्यार भरे पल...
'कुमकुम भाग्य' 5 जून 2017 फुल एपिसोड: अभी को बचाने के लिए अपनी जान से खेली प्रज्ञा, क्या हो पाएगी कामयाब

लेखक के बारे में
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kumkum Bhagya, Kumkum Bhagya Abhi, Kumkum Bhagya Abhi Pragya, Kumkum Bhagya Actress, Kumkum Bhagya Full Episode, Kumkum Bhagya Full Episode 9 June 2017, Kumkum Bhagya Full Episode 9 June, TV Show Kumkum Bhagya Full Episode 9 June 2017, Tv Show Kumkum Bhagya Full Episode 9 June 2017 Written Update