विज्ञापन

जी टीवी नहीं स्टार प्लस पर लौटेगी कुमकुम भाग्य के अभि- प्रज्ञा की जोड़ी, नए शो का प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटेड

कुमकुम भाग्य के अभि प्रज्ञा की जोड़ी वापस लौट रही है. लेकिन जी टीवी नहीं बल्कि स्टार प्लस के नए शो 'तुम देना साथ मेरा' के साथ, जिसका प्रोमो वायरल हो रहा है. 

जी टीवी नहीं स्टार प्लस पर लौटेगी कुमकुम भाग्य के अभि- प्रज्ञा की जोड़ी, नए शो का प्रोमो देख फैंस हुए एक्साइटेड
कुमकुम भाग्य से पॉपुलर हैं सृति झा और शब्बीर आहलूवालिया
नई दिल्ली:

जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा और अभि के किरदार में फेमस हुए सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया की जादुई केमिस्ट्री एक बार फिर लौटने वाली है. लेकिन वह जी टीवी या कुमकुम भाग्य के साथ नहीं लौटेंगे. बल्कि स्टार प्लस के नए शो 'तुम देना साथ मेरा' के साथ लौटेंगे. दरअसल, इस शो के जरिए फैंस के फेवरेट जोड़ी सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया लंबे समय बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे. जहां उनके किरदार का नाम अपराजिता और रक्षित होगा, जिसकी झलक नए प्रोमो में देखने को मिली है. वहीं फैंस इस नए शो के लिए एक्साइटेड हैं. 

तुम देना साथ मेरा के साथ लौटेंगे सृति और शब्बीर

हाल ही में सामने आए प्रोमो में उनकी पहली मुलाकात की एक झलक दिखाई गई है, जो एक गहरी कहानी की ओर इशारा करती है. प्रोमो में दिखाया गया है कि अपराजिता और रक्षित, जो एक-दूसरे के लिए अजनबी हैं, अचानक एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. जब रक्षित जमीन पर गिरता है, तो वह अपराजिता से सवाल करता है कि उसे इतनी जल्दी क्यों है. इस पर अपराजिता एक ऐसी बात कहती है जो दिल को छू जाती है, "कभी-कभी लोग इसलिए जल्दी में नहीं होते क्योंकि उन्हें कहीं पहुंचना होता है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि उन्हें कुछ पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होता है."

ये भी पढ़ें-  सलमान-आमिर के बाद सुनील ग्रोवर की कादर खान की मिमिक्री ने फैंस को किया हैरान, बोले-सच में कादर खान ही मंच पर खड़े हों

अभि- प्रज्ञा के रोल में फेमस हुआ कुमकुम भाग्य का कपल

सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जिन्हें कुमकुम भाग्य में अभि और प्रज्ञा के किरदार के लिए पसंद किया जाता है. वह शो भले ही बंद हो गया. लेकिन फैंस इस जोड़ी को साथ देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. वहीं अब कुमकुम भाग्य के बाद तुम देना साथ मेरा में भी उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी. लेकिन किरदार अपराजिता और रक्षित का होगा. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ही नहीं सेलेब्स भी एक्साइटेड हैं और प्रोमो देखने के बाद तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- जस्सी जैसी कोई नहीं का वो एक्टर, जिसका धुरंधर में ट्रांसफॉर्मेंशन देख पहचान नहीं पाए लोग तो अक्षय कुमार ने दे डाली ये सलाह 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumkum Bhagya, Tum Dena Sath Mera,  Kumkum Bhagya News, Sriti Jha, Shabbir Ahluwalia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com