अक्षय कुमार की नकल करने पर सोनाक्षी ने रणवीर को जड़ा जोरदार थप्पड़!

अक्षय कुमार की नकल करने पर सोनाक्षी ने रणवीर को जड़ा जोरदार थप्पड़!

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की डबस्मैश वीडियो से ली गई तस्वीर

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने एक डबस्मैश वीडियो बनाया है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। रणवीर और सोनाक्षी ने इस डबस्मैश वीडियो में 2000 में आई हास्य फिल्म 'हेरा फेरी' के संवाद का इस्तेमाल किया है। जिसमें सोनाक्षी ने रणवीर को एक जोरदार थप्पड़ भी मारा। इससे पहले दोनों को रोमांटिक फिल्म 'लुटेरा' में साथ देखा गया था।

सोनाक्षी और रणवीर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हेरा फेरी' में अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच फिल्माए गए एक दृश्य का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

सोनाक्षी ने रविवार को ट्विटर पर छह सेकेंड का यह वीडियो साझा किया, जिसमें रणवीर अक्षय कुमार की संवाद की नकल कर रहे हैं, जबकि 'राउडी राठौर' की अभिनेत्री परेश रावल की भूमिका में हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सोनाक्षी ने वीडियो के साथ लिखा, "ये बाजीराव का स्टाइल है 'लुटेरा' बाबा एंड बेबी, जरा हटके।" रणवीर की अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज के लिए तैयार है, वहीं सोनाक्षी की अगली आने वाली फिल्में हैं 'अकीरा' और 'फोर्स 2'।