विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनाक्षी से लेकर प्रियंका तक ने जताई खुशी, प्रकाश राज बोले- 'सरकार को घुटनों पर ला दिया'

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्ट किया कि पोस्ट मिनटों में वायरल हो गए.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनाक्षी से लेकर प्रियंका तक ने जताई खुशी, प्रकाश राज बोले- 'सरकार को घुटनों पर ला दिया'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड स्टार्स ने दिया रिएक्शन

धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. पिछले एक महीने से ज्यादा समय से नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच आया यह फैसला सुर्खियों में है. इस्तीफे की जानकारी खुद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की. इसके कुछ ही घंटों बाद छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की. सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, विजय वर्मा, प्राजक्ता कोली, मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, शिबानी अख्तर और टिस्का चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने अलग-अलग अंदाज में इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए.

सोनाक्षी और प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर किया रिएक्ट

Latest and Breaking News on NDTV

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इससे जुड़ी पोस्ट साझा की. उन्होंने ताली बजाने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके बाद उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से शेयर किया गया एक वीडियो भी रीपोस्ट किया, जिसमें संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस वीडियो के साथ सोनाक्षी ने लिखा, “भाई क्या कर दिया?!?!?.” वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की और बिना कुछ लिखे केवल इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.

विजय वर्मा ने गाने के बोल से किया पोस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

अभिनेता विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल' के मशहूर गाने ‘चना मेरेया' की लाइन लिखी, “अच्छा चलता हूं…दुआओं में याद रखना.” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने कमेंट करते हुए लिखा, “बिग बिग बिग विन!!!” इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, शिबानी अख्तर और टिस्का चोपड़ा ने भी फैसले का स्वागत करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी.

प्रदर्शनकारियों की दो और मांगों पर मिला आश्वासन

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में शामिल था. इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे छात्र और CJP दो अन्य मांगें भी उठा रहे थे. इनमें नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग शामिल थी.

केंद्र सरकार की ओर से इन दोनों मुद्दों पर पहले ही आश्वासन दिए जाने की बात सामने आ चुकी है. अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद आंदोलन के अगले चरण और सरकार के आगे के फैसलों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: छात्रों के 36 दिन के आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, समय रैना, वीर दास और वरुण ग्रोवर ने यूं दिया रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Pradhan, Priyanka Chopra, Sonakshi Sinha, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com