बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक बेहद कीमती लग्जरी कार है. हाल ही में रणवीर सिंह को मुंबई में एक हरे रंग की शानदार Lamborghini Revuelto के साथ देखा गया था. इसके बाद उसी रंग की कार मुंबई के लैम्बोर्गिनी शोरूम में नजर आई है. अब फैंस के बीच अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या रणवीर सिंह अपने गैराज में 8.89 करोड़ रुपये की यह हाइब्रिड सुपरकार जोड़ने वाले हैं!
क्या खास है Lamborghini Revuelto में?

Lamborghini Revuelto कंपनी की मशहूर कार Aventador का अगला वर्जन है. यह कंपनी की पहली सीरीज-प्रोडक्शन प्लग-इन हाइब्रिड सुपरकार है. इस सुपरकार में बेहद शार्प और एग्रेसिव Y-शेप्ड LED लाइट्स, ऊपर खुलने वाले दरवाजे और पीछे की तरफ खुला हुआ V12 इंजन दिखता है. इसमें 6.5-लीटर का V12 इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स दिए गए हैं. यह पूरा सेटअप मिलकर 1001 hp की जबरदस्त पावर जनरेट करता है.
यह कार महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा है. भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.89 करोड़ रुपये से शुरू होती है.
Mercedes-AMG E 53 launch: 3.8 सेकंड में 100 की रफ्तार! आ रही है Mercedes की सबसे धांसू कार
रणवीर सिंह के गैराज में मौजूद अन्य लग्जरी गाड़ियां:-
1. Lamborghini Urus Pearl Capsule Edition

रणवीर के पास पहले से ही ऑरेंज कलर की लैम्बोर्गिनी उरुस है. 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन वाली यह SUV 650 hp की पावर देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.43 करोड़ रुपये है.
2. Mercedes-Maybach GLS 600

रणवीर के पास मर्सिडीज की सबसे आलीशान SUV मायबाक GLS 600 भी है. यह कार अपने किंग-साइज केबिन और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत लगभग 3.71 करोड़ रुपये है.
3. Aston Martin Rapide S

स्पोर्ट्स सेडान के शौकीन रणवीर के पास एस्टन मार्टिन की रैपिड एस भी है. 5.9-लीटर V12 इंजन वाली इस कार की भारत में कीमत लगभग 3.3 करोड़ रुपये रही है.
4. GMC Hummer EV

नेचर और पावर का संतुलन बनाने के लिए रणवीर ने GMC Hummer EV भी अपने कलेक्शन में शामिल की है. यह एक इलेक्ट्रिक पिकअप है जिसे इंपोर्ट कराया गया है. इसकी अनुमानित कीमत 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं