विज्ञापन

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, जानिए एजुकेशन मिनिस्टर को कितनी मिलती है सैलरी और सरकारी सुविधाएं

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार मिलने के बाद जानिए भारत के शिक्षा मंत्री की सैलरी, भत्ते, सरकारी बंगला, सुरक्षा, यात्रा और अन्य विशेष सुविधाओं के बारे में.

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, जानिए एजुकेशन मिनिस्टर को कितनी मिलती है सैलरी और सरकारी सुविधाएं
सरकारी घरों और ऑफिस में भी टेलीफोन, इंटरनेट और सरकारी कामों के लिए ज़रूरी दूसरी कम्युनिकेशन सुविधाएं होती हैं.

Education Minister Salary : सीजेपी और सरकार के बीच चले लगभग महीने भर के संघर्ष के बाद आज धर्मेंद्र प्रधान ने अपने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. यह संघर्ष सरकार, छात्रों और सीजेपी के बीच लगभग 1 महीने से चल रहा था. बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी होंगे, इसका भी एलान कर दिया है. विदित हो कि अभी जोशी खाद्य सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं. 

शिक्षा मंत्री के पद को लेकर आम लोगों में हमेशा दिलचस्पी रहती है. खासकर तब, जब मंत्रालय में बड़ा बदलाव होता है. ऐसे में लोग इंटरनेट पर इस समय जानने के लिए उत्सुक हैं कि देश के शिक्षा मंत्री को कितनी सैलरी मिलती है और उन्हें कौन-कौन सी सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं.

कितनी मिलती है सैलरी?

देश के शिक्षा मंत्री को हर महीने 1 लाख रुपये का मूल वेतन मिलता है. इसके अलावा कई प्रकार के भत्ते भी दिए जाते हैं, जो इस तरह हैं-

• चुनाव क्षेत्र अलाउंस के रूप में हर महीने 70,000 रुपये
• ऑफिस अलाउंस के रूप में हर महीने 60,000 रुपये
• डेली अलाउंस के रूप में - ऑफिशियल सेशन के दौरान पार्लियामेंट या कमेटी मीटिंग में शामिल होने के लिए 2,000 रुपये दिए जाते हैं

क्या सरकारी घर मिलता है?

अब लोगों के मन में ये जानने की भी उत्सुकता है कि क्या यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर को घर भी मिलता है? तो इसका जवाब है, हां.  यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर नई दिल्ली के लुटियंस जोन में सरकारी बंगला दिया जाता है.

ट्रांसपोर्ट और सिक्योरिटी सुविधाएं भी मिलती हैं?

इसका भी जवाब है- हां

• एक सरकारी गाड़ी, ड्राइवर और आधाकारिक यात्राओं के लिए फ्यूल भी दिया जाता है. 

इसके अलावा कैबिनेट मिनिस्टर्स को संबंधित एजेंसियों द्वारा किए गए थ्रेट असेसमेंट के बेसिस पर सिक्योरिटी कवर भी दिया जाता है.

ट्रैवल अलाउंस मिलता है?

• ऑफिशियल काम के लिए एग्जीक्यूटिव-क्लास हवाई यात्रा
• फर्स्ट AC ट्रेन यात्रा
• सरकारी नियमों के तहत एलिजिबल परिवार के सदस्यों के लिए यात्रा में छूट भी दी जाती है. 

मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं?

एजुकेशन मिनिस्टर को मेडिकल सुविधाएं भी सरकार की तरफ से मुहैया कराई जाती हैं.  सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) के तहत इनकी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को कवर किया जाता है. यही नहीं मिनिस्टर के डिपेंडेंट परिवार को भी मेडिकल सुविधाएं दी जाती हैं. 

मिनिस्टर को क्या ऑफिस सपोर्ट मिलता है?

हां सरकार की तरफ से ऑफिस सपोर्ट के लिए- 

• पर्सनल असिस्टेंट
• सेक्रेटरी
• सपोर्ट स्टाफ दिया जाता है. 

यही नहीं सरकारी कामों के लिए टेलीफोन, इंटरनेट जैसी जरूरी कम्युनिकेशन सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं. 

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में धर्मेंद्र प्रधान से पहले कौन-कौन रहे शिक्षा मंत्री? जानिए किसने कितने समय तक संभाली देश की शिक्षा की कमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com