रजनीकांत का फाइल फोटो
चेन्नई:
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार को 63 साल के हो गए। बताया जाता है कि वह बेंगलूर में अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह सुबह ही बेंगलूर के लिए रवाना हो गए। हर साल आम तौर पर वह अपने जन्मदिन पर चेन्नई से दूर रहते हैं।
हालांकि, पिछले साल उन्होंने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की थी।
उनके प्रशसकों ने उनके जन्मदिन के मौके पर विशेष प्रार्थनाएं कीं।
रजनीकांत के जीवन की कहानी बहुत रोचक है। अभिनेता बनने से पहले वह बेंगलूर में एक बस कंडक्टर थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रजनीकांत, रजनीकांत का जन्मदिन, 63 के हुए रजनीकांत, Rajnikanth, Birthday Of Rajnikanth