सुपरस्टार शाहरुख खान ने भारत के गणतंत्र दिवस पर दुबई के ग्लोबल विलेज में मंच संभाला और सिनेमा में अपने 29 साल के शानदार सफर का जश्न मनाया. इस इवेंट के दौरान शाहरुख ने अपने साउथ इंडियन फैन्स के लिए भी दिल छूने वाले कुछ मोमेंट्स दिए. उनसे बात करते हुए साउथ के कुछ सबसे बड़े सितारों जैसे अल्लू अर्जुन, प्रभास, यश, थलपति विजय और रजनीकांत को अपने दोस्त बताया. उन्होंने उनके डांस मूव्स के बारे में भी बात की और चुटकी ली.
शाहरुख ने 80,000 से ज्यादा फैन्स के लिए परफॉर्म किया जिन्होंने उन्हें खूब चीयर किया. यह क्लिप जल्द ही वायरल हो गई और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. एक वीडियो में शाहरुख ने अपने साउथ के फैन्स का जिक्र करते हुए कहा, "मेरे सभी फैन्स जो दक्षिण भारत से हैं, केरल, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु से हैं, वहां मेरे बहुत सारे दोस्त हैं. अल्लू अर्जुन, प्रभास, राम चरण, यश, महेश बाबू, थलपति विजय, रजनीकांत और कमल हासन." अपने मजाकिया अंदाज में शाहरुख ने अपने साउथ के स्टार्स से मजाक में रिक्वेस्ट की कि वे “इन तेज-तर्रार डांस मूव्स को करना बंद करें” और कहा कि इस उम्र में उनके लिए इन मूव्स को करना मुश्किल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
.@Actorvijay , @urstrulyMahesh , #Prabhas , @AlwaysRamCharan , @alluarjun are my Close friends ~ @iamsrk 🔥pic.twitter.com/xCWBaLJuBS
— Let's X OTT GLOBAL (@LetsXOtt) January 28, 2025
किंग खान ने फैन्स को अपनी आने वाली फिल्म किंग के बारे में भी बताया. उन्होंने कन्फर्म किया कि फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे जिन्होंने पहले ब्लॉकबस्टर पठान को डायरेक्ट किया था. शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना खान के साथ कोलैब करने का इशारा दिया और खुलासा किया कि अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में नजर आएंगे.
सुपरस्टार ने कहा, “मैं आपको फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता लेकिन मैं आपको कह सकता हूं कि यह मनोरंजक होगी. मैंने पहले बहुत सारे टाइटल इस्तेमाल किए हैं और अब हमारे पास अच्छे टाइटल खत्म हो गए हैं. शाहरुख खान इन एंड एज कैसे कहें? शाहरुख खान किंग ये थोड़े शोऑफ लग सकता है लेकिन जैसे कि हम दुबई हैं और सब जानते हैं कि राजा हमेशा राजा ही रहता है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं