इरफ़ान ख़ान बनेंगे 'रॉकस्टार', साथ में होंगे सुशांत सिंह राजपूत

इरफ़ान ख़ान बनेंगे 'रॉकस्टार', साथ में होंगे सुशांत सिंह राजपूत

इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई:

अलग अलग तरह की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता इरफ़ान ख़ान अब परदे पर 'रॉकस्टार' बनेंगे। इरफ़ान की इस फ़िल्म का टाइटल अब तक तय नहीं हुआ है। इरफ़ान के साथ इस फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका निभाएंगे और फ़िल्म 'फाइंडिंग फन्नी' के निर्देशक होमी अदाजनि निर्देशन करेंगे ।

फ़िल्म की कहानी तय हो चुकी है और निर्देशक होमी ने इस ख़बर की पुष्टि भी मीडिया में की है। बताया है कि उनकी इस फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत और इरफ़ान ख़ान अहम किरदारों में होंगे। इरफ़ान की भूमिका एक 'रॉकस्टार' की होगी। होमी ने बताया है कि इरफ़ान को फ़िल्म की कहानी और उनकी भूमिका पसंद आई है, इसी कारण वह फ़िल्म का हिस्सा हैं। फ़िल्म की हीरोइन अब तक तय नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और कंगना रानौत से इस प्रोजेक्ट के लिए बात चीत चल रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फ़िल्म 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के बाद सुशांत सिंह राजपूत तैयारी में दिनेश विजन की फ़िल्म के लिए जिसमें उनके साथ कृति सैनन होंगी। उधर इरफ़ान भी बांग्लादेशी फ़िल्मकार मोस्तफा फ़ारूक़ी की बंगला और अंग्रेजी में बनने वाली फ़िल्म 'नो बेड ऑफ़ रोज़ेज़' बनाने में लगे हुए हैं। जैसे ही सुशांत और इरफ़ान अपनी अपनी अगली फ़िल्म पूरी कर लेंगे, उसके बाद होमी अदाजनि की फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी।