विज्ञापन

श्रीराम के रोल में रणबीर नहीं सुशांत सिंह राजपूत लगे परफेक्ट, AI तस्वीरें देख बहन बोलीं- भाई ही थे असली राम

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने दिवंगत भाई की AI जनरेटेड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, और दावा किया कि आज का कोई भी एक्टर भगवान राम को उतनी खूबसूरती से नहीं दिखा सकता जितना उनके भाई कर सकते थे.

श्रीराम के रोल में रणबीर नहीं सुशांत सिंह राजपूत लगे परफेक्ट, AI तस्वीरें देख बहन बोलीं- भाई ही थे असली राम
सुशांत सिंह राजपूत की AI फोटो वायरल

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण' का पहला लुक सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में बज बना हुआ है. वहीं रणबीर कपूर को श्रीराम के किरदार में देखने के बाद इंटरनेट पर एआई की मदद से दूसरे एक्टर्स को भगवान राम के लुक में दिखाया जा रहा है. सोशल मीडिया ट्रेंड्स को देखते हुए, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने दिवंगत भाई की AI जनरेटेड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और दावा किया कि आज का कोई भी एक्टर भगवान राम को उतनी खूबसूरती से नहीं दिखा सकता जितना उनके भाई कर सकते थे.

सुशांत की बहन ने लिखा पोस्ट

श्वेका ने लिखा, “भाई को राम जी के रूप में देखकर इतनी सारी भावनाएं क्यों जागती हैं? जानते हो क्यों?… क्योंकि राम जी सिर्फ एक इंसान या किरदार नहीं हैं, बल्कि वे जिन मूल्यों के लिए खड़े हैं, वे मूल्य, जिन्हें हम संजोते हैं: मर्यादा, दया, गरिमा, साहस, सच्चाई, और सीता मां के लिए उनका पवित्र प्रेम. उनके पिता द्वारा दिए गए वचन को निभाने और मां की आज्ञा पर राम जी ने दुनिया के सारे सुख छोड़ दिए और तपस्या करने के लिए जंगल चले गए. इससे हमें क्या साबित होता है? हम इन आइकॉन्स के मूल्यों की पूजा करते हैं और उनसे स्ट्रेंथ लेते हैं.”

‘सुशांत थे इस किरदार के लिए परफेक्ट'

श्वेता ने कैप्शन में लिखा, "भाई का राम के रूप में होना हमें सिर्फ इसलिए ही अच्छा नहीं लगता है क्योंकि वह न सिर्फ बहुत सुंदर और प्यारे लगते, बल्कि उनमें राम जी जैसी ताकत भी दिखती है. उनकी आंखों में मासूमियत और पवित्रता, और उनके हाव-भाव में बड़प्पन, यह साबित करता है कि आज के जमाने में कोई भी राम का रोल उतनी खूबसूरती से नहीं कर सकता जितना भाई ने किया होता. हमेशा याद किया जाएगा."

6 साल पहले हुई मौत

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मरे हुए पाए गए थे. कुछ लोगों को शक था कि इसमें कोई गड़बड़ है, लेकिन बाद में मेडिकल जांच से पता चला कि उनकी मौत सुसाइड से हुई थी. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था. पोस्टमॉर्टम मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में किया गया था.

नेटिजन्स बोले- हां सुशांत होते तो..

इंटरनेट के एक बड़े हिस्से ने श्वेता के सहमति जताई. एक यूजर ने लिखा, “सोचिए किसी इंसान का औरा कैसा होगा कि उसके जाने के छह साल बाद भी लोग उसके AI कट-आउट की तारीफ कर रहे हैं. ये उनकी शख्सियत और काम का असर है.” एक और यूजर ने लिखा, “बिल्कुल. अगर सुशांत सर आज जिंदा होते, तो वे भी भगवान श्रीराम का रोल इतने अच्छे से निभा पाते. आपने बहुत बढ़िया कैप्शन लिखा है. उन्हें याद कर रहा हूं.”

यह भी पढ़ें: माधुरी की वजह से जूही चावला ने रिजेक्ट की फिल्म, करिश्मा कपूर ने मारा मौके पर चौका, 6 करोड़ की फिल्म ने कमाए 78 करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput News, Shweta Singh Kirti, Sushant Singh Rajput Ram AI Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com