विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2016

अरबाज-मलाइका की जोड़ी के बाद इस 'बड़े जोड़े' ने किया अलग होने का ऐलान

अरबाज-मलाइका की जोड़ी के बाद इस 'बड़े जोड़े' ने किया अलग होने का ऐलान
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में स्थापित जोड़ियों के अलग होने का चलन सा शुरू हो गया है। कुछ हस्तियां जहां इसे सरेआम जाहिर करने में कोई गुरेज नहीं दिखा रही हैं वहीं कुछ को निजी जिंदगी के ये हादसे सबके सामने लाने से परहेज है। लेकिन ऐसी बातें बॉलीवुड में छिपती नहीं है। ये अलग बात है कि कोशिश करने वाले कोशिश करते जरूर हैं।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी को काफी नजदीक का माना जाता था लेकिन सुजैन और ऋतिक की जोड़ी टूट गई। ऋतिक रोशन काफी समय तक इसे स्वीकार नहीं कर रहे थे कि उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
 

सलमान खान के भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी के बारे में ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन वह जोड़ी भी एक दिन टूट गई। मलाइका ने अरबाज को छोड़ने की बात स्वीकारी जबकि अरबाज इसे लंबे समय तक स्वीकारने को तैयार नहीं थे।  खैर तमाम मौकों पर यह जोड़ी साथ साथ ऐसी दिखती भी थी कि ऐसे होगा किसी ने सोचा भी नहीं था।
 
(अरबाज और मलाइका )

इसी प्रकार फरहान अख्तर और अधूना की जोड़ी के टूटने की खबर ने भी खूब खलबली मचाई। कारण चाहे जो भी हों बॉलीवुड में लंबी चली जोड़ियों के टूटने की खबर ने काफी असर छोड़ा। ऐसे ही कल्की कोचलीन और अनुराग कश्यप की जोड़ी भी टूटी और ऐसा लगा कि जैसे कुछ नहीं हुआ, दोनों से बड़े आराम से एक दूसरे को छोड़ दिया।
 
(कल्की और अनुराग)

कोंकणा सेन और रणबीर शौरी की जोड़ी भी टूटी और कुछ दिन खबरों के बाद यह बात भी चर्चा से बाहर हो गई।

चित्रांगदा सिंह और गोल्फर ज्योति रंधावा के बीच का रिश्ता भी टूटा और कुछ दिन दोनों इस बात से इनकार करते रहे कि वे अलग होने वाले हैं। लेकिन सच सामने आया और दोनों अलग हो गए।
(चित्रांगदा सिंह)

अब कोरियोग्राफर संदीप सोपरकर और मॉडल जेस्सी रंधावा ने भी कुछ ऐसा ही ऐलान किया है। दोनों पिछले छह साल से साथ हैं। लेकिन लगता है कि साथ कुछ भा नहीं रहा है। दोनों एक दूसरे को अब समझ नहीं पा रहे हैं। दोनों ने यह घोषणा की है कि वे दोनों कुछ समय के लिए अलग अलग रहेंगे। क्यों, कारण यह बता रहे हैं कि दोनों अपने बीच के मसलों को सुलझाने के लिए वक्त चाहते हैं। दोनों अपने भविष्य को लेकर शायद चिंतित हैं और अपनी आगे की राह तय करने के लिए वक्त चाह रहे हैं।

वैसे दोनों के बीच दोस्तान संबंध करीब 11 सालों से है। दोनों ने करीब 5 साल तक डेट की और फिर लगा की शादी कर लेनी चाहिए और काफी विचार के बाद शादी की थी। अब दोनों अलग होना चाहते हैं।

दोनों ने जो एक अच्छी उदाहरण पेश किया है कि दोनों में संबंध अभी भी सामान्य हैं। दोनों अपने काम को जारी रखेंगे। और दोनों साथ में परफॉर्म भी करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बॉलीवुड, संदीप सोपरकर, जेस्सी रंधावा, Bollywood, Sandip Soparrkar, Jessi Randhawa