सलमान खान की साल 2003 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) से हर दिल पर छा जाने वाली निर्जरा यानी भूमिका चावला (Bhumika Chawla) को कौन भूल सकता है! अपनी मासूमियत भरे चेहरे से बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बनीं भूमिका पिछले कुछ समय से साउथ सिनेमा पर फोकस कर रही हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपनी एक नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके रोल को उन्होंने बेहद मार्मिक रुप में जिया.
फरवरी 2026 में रिलीज हुई तेलगू फिल्म यूरोफिया भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन जब से ओटीटी पर इसे रीलीज किया है तब यह अपनी सफलता के झंडे गाड़ती चली जा रही है और इस फिल्म में विंध्या के किरदार को गजब की तारीफ मिल रही है.
बिंद्या के किरदार ने निजी जीवन पर डाला था असर
फिल्म में भूमिका चावला ने बिंद्या विमुलापल्ली (Bhumika Chawla as Bindya Vimulapalli) का एक बहुत ही सशक्त और भावनात्मक किरदार महिला का निभाया,जो उनके दिल के बेहद करीब है. इस रोल की गहराई और दर्द इतना ज़्यादा था कि इसका असर उनके निजी जीवन और मेंटल हेल्थ पर पड़ने लगा.
सीन खत्म होने के बाद भी सेट पर लगती थी रोने
इस बारे में उन्होंने एक फिल्म की ग्रैड रिलीज पर अपने दिल के राज खोले थे. उन्होंने बताया था कि बिंद्या का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे मुश्किल और भावनात्मक अनुभवों में से एक रहा है जब आप किसी किरदार की तकलीफ को इतनी गहराई से महसूस करते हैं, तो कट बोलने के बाद उसे वहीं छोड़कर घर लौटना आसान नहीं होता.
मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही रहा. उस रोल का दर्द मुझ पर इस कदर हावी हुआ था कि मैं कई रातों तक ठीक से सो भी नहीं पाई. शूटिंग के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि सीन खत्म होने के बाद भी मेरे आंसू नहीं रुकते थे और मैं सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगती थी.
बेटे को सीधे रास्ते पर खड़ी मां की कहानी है बिंद्या
यूरोफिया में भूमिका चावला ने एक ऐसी मां और प्रिंसपिल का किरदार निभाया है जिसमें वह एक ऐसे बिगड़े हुए लड़के (विकास) की मां हैं जो गलत संगत में आकर एक ऐसा क्राइम कर बैठता है जो उनके लिए बदनामी का कराण बनती है. क्योंकि समाज की नजरों में टीचर का बेटा अगर गलत करता है तो वह बाकि छात्रों को कैसे रास्ता दिखाएगी.
इसी उठा पठक के बीच वह जब उसे अपने बेटे की घिनौनी हरकत का पता चलता है, तो वह एक मां के रूप में उनका किरदार गहरे नैतिक और भावनात्मक संघर्ष से गुजरता है। वह अपने बेटे को बचाने के बजाय उसे सही राह पर लाने और न्याय का साथ देने का फैसला करती हैं.
बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप लेकिन ओटीटी पर मचाया धमाल
तेलुगु निर्देशक गुनाशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म 'यूफोरिया' (Euphoria) फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई बड़ा जादू नहीं चला सकी और पहले दिन एक करोड़ से भी कम का कलेक्शन कर पाई. लेकिन अपनी संजीदा कहानी और बेहतरीन विषय के दम पर यह जबसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई, तो इसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाई और IMDb पर इसे 8/10 की शानदार रेटिंग मिली.
यह भी पढ़ें: तेरे नाम में होती अमीषा पटेल, सलमान खान बनाना चाहते थे अपनी हीरोइन, 23 साल बाद हुआ अफसोस, कहा- काश मैं मना नहीं करती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं